Saturday, May 4, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ईद पर्व पर डीएम व एसपी ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ईद पर्व पर डीएम व एसपी ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

रायबरेली। ईद के उपलक्ष्य में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर व पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, साथ ही ईद की बधाई दी और बच्चों से मिलकर खुशियां बांटी। वहीं शहर के मस्जिदों में नमाजी और रोजेदारों ने नमाज अदा करने के पश्चात् एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
डीएम व एसपी ने बताया कि आज बृहस्पतिवार को ईद धूमधाम के साथ मनाई जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम हैं। शांतिपूर्ण तरीके से ईद के पर्व को मनाया जा रहा है। एसपी अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि जिले के सभी क्षेत्राधिकारियों व थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि वह अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण शील रहकर ईद के पर्व को सकुशल संपन्न कराएं।