Thursday, May 2, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कन्याओं का पूजन करती महिला शक्ति की पदाधिकारी

कन्याओं का पूजन करती महिला शक्ति की पदाधिकारी

फिरोजाबाद। जायंट्स ग्रुप ऑफ महिला शक्ति द्वारा ऑर्चिड ग्रीन स्थित एक प्राइमरी स्कूल में नवरात्रि के अवसर पर कन्या पूजन किया गया। महिला शक्ति की पदाधिकारियों ने कन्याओं को माता की चुनरी पहनाकर और बिंदी लगाकर पूजन किया। साथ ही स्कूल बैंग, पाठ्य सामग्री, आइसक्रीम व कोल्ड ड्रिक आदि का वितरण किया। संस्था अध्यक्ष मधु गर्ग ने कहा कि मंदिरों में जाकर तो सभी नवदुर्गा पूजन करते हैं। हमने छोटी-छोटी कन्याओं को माता रानी का रूप मानकर आज इनका पूजन किया है। यहाँ पर आसपास के क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों के बच्चे पढ़ने आते है। इस दौरान यूनिट डायरेक्टर सौम्या चौहान, फेडरेशन ऑफिसर बर्तिका जैन, राखी बंसल, रेनु अरोरा, मोनिका गर्ग, निधि, निहारिका, साधना, अनुभा, रीमा, कल्पना राजोरिया, पूजा, राधिका, तनु, प्राची, सीमा आदि की उपस्थिति सराहनीय रही।