Monday, May 6, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » रालोद भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी पर आचार संहिता उलंघन का मुकदमा दर्ज

रालोद भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी पर आचार संहिता उलंघन का मुकदमा दर्ज

बागपत। उत्तर प्रदेश में बागपत लोकसभा के आरएलडी और भाजपा के संयुक्त प्रत्याशी के खिलाफ बागपत जनपद की खेकड़ा कोतवाली में चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
देश में लोकसभा चुनाव का बिगुल बजा हुआ है। बागपत लोकसभा क्षेत्र में आरएलडी और भाजपा के संयुक्त प्रत्याशी राजकुमार सांगवान चुनाव मैदान में है। वे और दोनों पार्टी के कार्यकर्ता चुनाव प्रचार में ताकत झोंके हुए हैं। गुरुवार शाम को राजकुमार सांगवान ने खेकड़ा क्षेत्र के अहमदनगर और गोठरा आदि गांवो में जनसंपर्क किया था। उड़नदस्ता टीम प्रभारी अरविंद कुमार ने खेकड़ा कोतवाली में उनके खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। आरोप है कि राजकुमार सागवान ने बगैर अनुमति के कार्यकर्ताओं की दो दर्जन से अधिक कारों के काफिले के साथ क्षेत्र में जनसंपर्क किया। जो चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। कोतवाली प्रभारी राजबीर सिंह ने बताया कि उड़नदस्ता प्रभारी की तहरीर पर राजकुमार सांगवान आदि के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। याद दिला दे, चार दिन पहले भी आरएलडी के खतौली विधायक मदन भैया के खिलाफ भी अहमदनगर गांव में बगैर अनुमति के जनसभा करने पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज हुआ था।