Thursday, May 2, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » धूमधाम से निकलेंगी चक्रवती सम्राट अशोक की शोभायात्रा कल

धूमधाम से निकलेंगी चक्रवती सम्राट अशोक की शोभायात्रा कल

फिरोजाबाद। चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान जन्मोत्सव समिति के द्वारा 14 अप्रैल को सम्राट अशोक की भव्य शोभायात्रा बौद्ध विद्या निकेतन स्कूल से गाजे-बाजे के साथ निकाली जायेगी। शोभायात्रा में सम्राट अशोक की झांकी के अलावा कई महापुरूषों की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी।
समिति अध्यक्ष राजू कुशवाह ने प्रेसवर्ता के दौरान बताया कि चक्रवर्ती सम्राट अशोक की शोभायात्रा 14 अप्रैल को बौद्ध विद्या निकेतन स्कूल डाक बंगला से निकाली जायेगी। जो कि सदर बाजार, गंज चौराहा, कोटला चुंगी होते हुए रामप्रकाश कुशवाहा, आदर्श विद्यालय कुशनगर, कोटला रोड पर पहुंचकर सम्पन्न होगी। शोभायात्रा में मुख्य रूप से सम्राट अशोक का डोला, महात्मा ज्योत्विा राव फूले, सावित्रीबाई फूले, भारत माता आदि की झांकिया रहेंगी। इसके अलावा काली अखाड़ा, घुड़ सवारी, फूल डोला विशेष आकर्षण का केंद्र होगा। शोभायात्रा प्रभारी लाखन सिंह कुशवाह एवं संयोजक प्रेमप्रकाश कुशवाह ने बताया कि शोभायात्रा में मुख्य अतिथि प्रेमसिंह शाक्या राज्य मंत्री, उ.प्र. सरकार, रघुराज शाक्य (पूर्व सांसद, इटावा), डॉ. सीमा शाक्य (सदस्य, उ.प्र. शिक्षा सेवा चयन आयोग), सीमा समृद्धि कुशवाह (अधिवक्ता उच्चतम न्यायालय), विशिष्ठ अतिथि डॉ सुरेश कुशवाह (अध्यक्ष, नगर पालिका, एत्मादपुर), रेखा कुशवाह, डॉ एसपी लहरी, महेंद्र सिंह कुशवाह, अश्वनी कुशवाह आदि उपस्थित रहेंगे। प्रेसवार्ता के दौरान दीपक कुशवाह, बबलू कुशवाह, महेंद्र कुशवाह, त्रिलोकचंद्र कुशवाह, डॉ राधेश्याम कुशवाह, डॉ. प्रांजलि कुशवाह राकेश बाबा, अखलेश पेडतिया आदि मौजूद रहे।