Thursday, May 2, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » BJP Manifesto 2024: भाजपा ने जारी किया अपना संकल्प पत्र

BJP Manifesto 2024: भाजपा ने जारी किया अपना संकल्प पत्र

» 5 साल में नारी शक्ति की भागीदारी बढ़ेगीः पीएम मोदी
» आवास योजना के तहत 4 करोड़ पक्के घर बन चुके हैंः जेपी नड्डा
कमल नैन नारंगः नई दिल्ली। रविवार को भाजपा ने अपना संकल्प पत्र जारी किया। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र को संकल्प पत्र का नाम दिया है। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों पर ध्यान केंद्रित किया है। गरीब, युवा, किसान एवं आधी आबादी के प्रोत्साहन के लिए काफी कुछ होगा। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र को संकल्प पत्र का नाम दिया है, जिसकी थीम 2047 तक विकसित भारत बनाने की ‘मोदी की गारंटी’ पर आधारित है।
संकल्प पत्र जारी करने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि हम परिणाम लाने के लिए काम करते हैं। हमारा फोकस निवेश से लेकर नौकरी तक है। फ्री राशन की योजना जारी रहेगी। गरीबों को पोषणयुक्त भोजन मिले, यह सरकार की योजना है। सरकार की कोशिश है कि गरीबों की थाली संतोषयुक्त हो।
पार्टी ने किए ये महत्वपूर्ण वादे
संकल्प पत्र का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, मुद्रा लोन की योजना 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख किया गया है। वहीं, 5 लाख तक मुफ्त इलाज भी जारी रहेगा। आयुष्मान के दायरे में ट्रांसडजेंडर आएंगे। छोटे कस्बों में स्वनिधि योजना का विस्तार होगा। 5 साल में नारी शक्ति की भागीदारी बढ़ेगी।
वहीं, पीएम मोदी ने कहा कि सरकार का टारगेट का है कि बिजली से कमाई हो सके। 3 करोड़ लखपति दीदी बनाना सरकार का टारगेट है। प्रधानमंत्री ने फिर दोहराया कि जिन्हें कोई नहीं पूछता है उसे मोदी पूजता है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि गांव में महिलाएं ड्रोन पायलट बनेंगी। पाइप के रास्ते घर-घर गैस पहुंचाए जाएंगे। हमारे लिए दल से बड़ा देश है। वंदे भारत ट्रेन के तीन मॉडल चलेंगे। अब गरीबों को उनका अधिकार मिल रहा है और गरीबों को लूटने वाले जेल जा रहे हैं। भ्रष्टाचारियों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, यह मोदी की गारंटी है। पीएम मोदी ने यूनिफॉर्म सिविल कोड का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यूसीसी देशहित के लिए आवश्यक है।
पीएम मोदी ने कहा, भाजपा सरकार ने गरीबों को 4 करोड़ पक्के घर बनाकर दिए हैं। अब जो अतिरिक्त जानकारियां राज्य सरकारों से मिल रही हैं, उन परिवारों की भी चिंता करते हुए हम 3 करोड़ घर और बनाने का संकल्प लेते हुए आगे बढ़ेंगे। अभी तक हमने सस्ते सिलेंडर घर-घर पहुंचाए हैं, अब हम पाइप से सस्ती रसोई गैस घर-घर पहुंचाने के लिए तेजी से काम करेंगे।
जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर साधा निशाना
मोदी जी पार्टी के सभी आयोजनों और गतिविधियों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हैं। भाजपा का समुचित संचालन हमेशा उनकी सर्वाेच्च प्राथमिकता रही है। मैं इस कार्यक्रम में उनका हार्दिक स्वागत करता हूं। जनसंघ काल के विचारों को पार्टी आगे बढ़ा रही है। जेपी नड्डा ने आगे कहा, हम जानते हैं कि आज संकल्प पत्र का चित्रांकन होगा। जब-जब चुनाव आता है, तब-तब हम सब लोग उसी तरह से विसवत यात्रा को आगे बढ़ाने का काम करते हैं।
जेपी नड्डा ने मोदी सरकार 2.0 की सफलता का किया जिक्र
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगे महिला आरक्षण कानून का जिक्र करते हुए कहा कि जो 30 सालों में नहीं हुआ वो 3 दिन में हो गया। संसद में महिलाओं को आरक्षण दी गया। कोरोना काल के दौरान सरकार मजबूती से लड़ी। हमने आर्टिकल 370 को हटाया। आज 50 करोड़ जनधन खाते से 55.5 प्रतिशत जनधन खाता महिलाओं के नाम पर सूचीबद्ध हैं।
पीएम किसान सम्मान निधि के पैसे
जानकारी के मुताबिक, पीएम किसान सम्मान निधि के पैसे बढ़ाने की घोषणा भी हो सकती है। अभी किसानों को प्रतिवर्ष छह हजार रुपये दिए जाते हैं। इसी तरह परोक्ष तौर पर किसानों के लिए कुछ अन्य योजनाओं की भी घोषणा की जा सकती है।
सत्ता में आने पर एक ऐसे कानून बनाने का भी वादा किया जा सकता है कि जिसमें ईडी द्वारा जब्त संपत्ति के मामले में निवेशकों को जल्द पैसे वापस करने जैसी बात हो सकती है।