Monday, May 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » संगठन की शक्ति से जीतेंगे रायबरेली, जीतेंगे उत्तर प्रदेशः भूपेंद्र चौधरी

संगठन की शक्ति से जीतेंगे रायबरेली, जीतेंगे उत्तर प्रदेशः भूपेंद्र चौधरी

रायबरेलीः संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय अटल भवन में उत्तर प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी लोकसभा संचालन समिति की बैठक ली। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने संचालन समिति को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार रायबरेली का संगठन मंडल बूथ शक्ति केंद्र से लेकर पन्ना तक जिसके बलबूते रायबरेली का चुनाव लोकसभा में जीतकर संसद में प्रतिनिधित्व करने के लिए रायबरेली की जनता अपना प्रतिनिधि भेजेगी। इस अवसर पर मंच पर प्रमुख रूप से प्रदेश की राज्य मंत्री व रायबरेली की प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला, संगठन के प्रदेश मंत्री शंकर गिरी, जिले के प्रभारी पीयूष मिश्रा, प्रवासी कैप्टन विकास सिंह व बैठक की अध्यक्षता जिले के जिला अध्यक्ष बुद्धि लाल पासी ने की। बैठक में पदाधिकारी का वृत्त लेते हुए जिले के प्रभारी पीयूष मिश्रा ने कहा कि इस बार संगठन की शक्ति से भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत होगी। इस दौरान मंच पर उपस्थित पप्पू लोहिया, रंजना चौधरी,आर बी सिंह व बैठक में लोक सभा संचालन समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे।