Thursday, May 2, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महिला को गलत नियत से खींचने का आरोप

महिला को गलत नियत से खींचने का आरोप

2017-09-09-04 SSP- labour woman
आप बीती बताई महिला मजदूर आशा देवी

कानपुर, अर्पण कश्यप। बर्रा थाना क्षेत्र के कर्रही इलाके में बीती रात कुछ नशेबाजों ने एक महिला को बदनीयती से खींचने का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोगों ने महिला को दबंग नशेबाजों से बचाया।
पीड़ित महिला ने बताया कि जरौली फेस दो में रहने वाली आशा देवी 23 अपने पति रवि के साथ रहती है। पति रवि मजदूरी का काम करता है। आशा जरौली फेस दो में कबाड़ छटाई का काम करती है। बताया गया स्क्रैब व्यापारी निक्की ने आशा देवी को 120 रूपये दिहाड़ी पर काम देने की बात पर काम पर रखा था। पॉच महीने काम करने के बावजूद तीन हजार पांच सौ रूपये देने पर आशा ने इसका विरोध करते हुए काम छोड़ दिया। इसके बाद वह मजदूरी का काम करने लगी। चार दिन से काम पर न जाने से निक्की ने आशा को रास्ते में रोकने लगा। लेकिन कल रात तो हद पार कर दी निक्की अपने तीन कर्मचारियों के साथ आशा के घर में जबरन घुस गया व आशा को हाथ पकड़ कर खीचने लगे। बदतमीजी करने लगे। शोर सुन कर आस पड़ोस के रहने वाले पिंकी, राम कुमार, महेश, रविन्द्र ने बीच बचाव कर आशा को बचाया। सब लोगों ने मौके पर हीे सतनाम को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। आशा के मुताबिक बाकी अन्य आरोपी धमकी देते हुए भाग गए।