Saturday, September 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कांग्रेसियों ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

कांग्रेसियों ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

फिरोजाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस के युवा नेता एवं सांसद राहुल गांधी का जन्मदिन बड़ी ही सादगी के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम मंदिर में फलों का भोग लगाकर ईश्वर से उनकी दीर्घायु के लिए कामना की गई। उसके बाद ठेले वालों, रेहडी वालों, रिक्शे वालों, गरीब एवं असहाय लोगों में फल वितरित किए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि राहुल जैसा कर्मठ, ईमानदार और जुझारू नेता उन्होंने अपने जीवन में नहीं देखा। राहुल द्वारा जिस प्रकार से कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक उसके बाद मणिपुर से लेकर महाराष्ट्र तक भारत को जोड़ने के लिए जो ऐतिहासिक यात्रा की, उसकी पूरे विश्व में चर्चा है। सभी लोग उनके प्रयास की बहुत तारीफ कर रहे हैं। पीसीसी सदस्य मनोज भटेले, राहुल, रामशंकर राजोरिया, संत कुमार, खजांची दिवाकर, राजेश दिवाकर, अनिल जाटव, रामकुमार रावत, रोहित यादव, अखिलेश शर्मा, सलमान, चंद्रप्रकाश यादव आदि लोग उपस्थित रहे। वहीं महानगर अध्यक्ष हाजी साजिद बेग, पार्षद नुरूल हूदा लाला राईन गांधी के सयुक्त नेतृत्व में राहुल गांधी का जन्मदिन बड़ी ही सादगी के साथ केक काटकर मनाया। बच्चों को चॉकलेट टॉफी बाँट कर उनकी लम्बी उम्र की कामना की गई। महानगर अध्यक्ष साजिद बेग ने कहा के राहुल जैसा कर्मठ, ईमानदार, जुझारू नेता उन्होंने अपने जीवन में नहीं देखा, पूरे परिवार ने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी और आज राहुल गांधी देश की जनता के लिए हर समय सँघर्ष करते हैं। इस दौरान वकार खालिक, पीसीसी सदस्य चाँद कुरैशी, मुस्कान, सोनू खान, असरफ अंसारी, गुलजार, नाजिम राइन, अनीस खान, लल्लु, अनिका फरयाज, समरीन, सहरिन, मोहम्मद दिलशाद, नूर मोहम्मद, हसनैन अली आदि मौजूद रहे।