Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह सम्पन्न

मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह सम्पन्न

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। महात्मा ज्योतिबा राव फुले सेवा समिति द्वारा नगर में कोटला रोड बालकिशन गुप्ता की बगीची में मेधावी छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें सैकडों छात्र-छात्राओं को सम्मान मैडल, सम्मान पत्र देकर किया गया। इस मौके पर हासिम फिरोजाबादी ने अपने कविताओं व शायरियों से छात्रों का उत्साह वर्धन किया।
महात्मा ज्योतिबा राब फुले सेवा समिति द्वारा जनपद के मैघावी छात्रों का सम्मान समारोह कार्य क्रम किया गया जिसके मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता ने बाबा की प्रतिमा पर माल्यापर्णन, दीप प्रज्वलित कर दिया। वही मच पर बैठे मचासीन अतिथियों का साल मालाओं से स्वागत किया गया। मचासीन लोगो में बबलू सिंह गोल्डी, महेन्द्र कुशवाह,फैंन्सी बाबू कुशवाह, यतेन्द्र पारसर, लक्ष्मी नरायण बघेल, राजू कुशवाह, हासिम फिरोजाबादी, डा0 एसपी लहरी, बालकिशन गुप्ता आदि लोग थे। उत्तर प्रदेश रत्न बाल किशन गुप्ता द्वारा विभिन्न कालेजों से आये मैघावी बच्चो को सम्मान पत्र मैडल देकर सम्मानित किया। बच्चा का उत्साह वर्धन करते हुए हासिम फिरोजाबादी ने अपने कवि वाणी से कहा कि इस मुल्क की खातिर हिन्दू-मुस्लिम दोनेा के हाथ जोडूगा। मेहली हो न पाये कभी गंगा कभी, छुकने नही देगे तिरांगा कभी……..वही विभिन्न शाहरियों कविता से लोगो को उत्साहित किया गया। वही मुख्य अतिथि महा नगर अध्यक्ष कन्हैयालाल ने कहा कि छात्रों का समय -समय पर उत्साह वर्धन होता रहे तो इनका भी मन पढ़ाई में अच्छा लगता है। जैसे कविओं को अपनी कविताओं के बीच तालिया तो छात्रों को उत्साहित करने के लिए उनका सम्मान बहुत जरूरी होता है।