Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपाईयों ने किया नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत

भाजपाईयों ने किया नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत

2017-09-10-06 SSP- bjp 1पंकज कुमार सिंह-
कानपुर। आज भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्रनाथ पाण्डेय के कानपुर प्रथम आगमन पर भारतीय जनता पार्टी ,कानपुर महानगर दक्षिण की जिला इकाई ने भव्य स्वागत किया जगह जगह पर मंच लगाकर उनको फूलमालाओं से लाद दिया। चार पहिया वाहनों का लम्बा काफिला चल रहा था गंगा पुल पर स्वागत के बाद प्रदेश अध्यक्ष का काफिला छावनी विधानसभा के श्यामनगर मोड़ पर पंहुचा वहाँ पर श्यामनगर मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंच सजाया हुआ था गगन भेदी नारे लग रहे थे मंच पर मौजूद नेताओं ने अपने भाषण से लोगो को अपने साथ जोड़े रखा ,श्यामनगर के बाद उनका काफिला नोबस्ता की तरफ निकल गया। 2017-09-10-06 SSP- bjp 2प्रमुखता से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ0 वीना आर्या, जिलामंत्री (South) संजय कटियार, पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया, मलखान सिंह, चिन्ता सिंह, अजय प्रताप वर्मा, बीना सिंह, लक्ष्मी शुक्ला, महेंद्र सिंह चैहान, आकाश सिकरवार, हितेश द्विवेदी, अर्पित शुक्ला आदि ने प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्रनाथ पाण्डेय को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।