Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। कुशवाह विकास सेवा समिति के तत्वावधान में नगर निगम के पालीवाॅल हाॅल में हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि श्रम एंव सेवायोजन, समन्वयक कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल रहे।
नगर निगम के रामचन्द्र पाॅलीवाल हाॅल में कुशवाह विकास समिति के द्वारा कुशवाह, शाक्य मौर्य, सैनी समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मान समोराह आयोजित किया। जिसमें मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का स्वागत कुशवाह विकास समिति के द्वारा फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ एक स्कूली छात्रा के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुती देकर किया गया। सम्मान समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि ने सम्बोधित करते हुये कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा श्रमिकों के लिए कई योजनाऐं चलाई जा रही है। जिनका सीधा लाभ श्रमिकों को मिल सके। जिसके लिए श्रमिकों को श्रम कार्यालय में अपना रजिस्टेªशन कराना होगा। श्रमिक की अगर दो बेटियां उनके लिए सरकार के द्वारा शादी के लिए 55-55 हजार रूपये सरकार के द्वारा दिये जायेगे। अगर श्रमिक की कार्य करते समय किसी प्रकार की घटना के दौरान उसकी मृत्यु हो जाती है तो सरकार के द्वारा श्रमिक के परिवार को पांच लाख रूपये सरकार के द्वारा अनुदान दिया जाता है। सम्मान समारोह के अवसर कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने बच्चों ने भी सम्बोंधित किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने पांच बच्चों को सम्मानित किया।