Monday, April 28, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मोदी जी करो कड़ी कार्रवाई, देश आपके साथ: अभिमन्यु गुप्ता

मोदी जी करो कड़ी कार्रवाई, देश आपके साथ: अभिमन्यु गुप्ता

बड़ौत, बागपत, खेकड़ा सहित सम्पूर्ण जिले में रहा ऐतिहासिक बंद
विश्व बंधु शास्त्री: बागपत। व्यापारी संघ के आह्वान पर आज सम्पूर्ण जनपद में आयोजित ऐतिहासिक बंद सफल रहा। पान, बीड़ी, सिगरेट, फल, सब्जी कुछ भी उपलब्ध नहीं था। केवल डॉक्टर एवं दवाइयां उपलब्ध रही। रविवार को लोगों ने आक्रोश में आकर संपूर्ण बाजार बंद रखा। सभी व्यापारी हृदय से दुखी थे। समाजसेवी व प्रमुख व्यापारी नेता अभिमन्यु गुप्ता के नेतृत्व में अग्रवाल धर्मशाला अग्रवाल मंडी टटीरी में एक शोकसभा हुई, जिसमें आतंकवादियों के द्वारा की गई भयानक घटना की कड़ी निंदा की गई। संपूर्ण बाजार मंडी एवं वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज तक ढाई सौ के लगभग व्यापारियों ने जुलूस निकाल कर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। आक्रोशित व्यापारियों ने प्रधानमंत्री मोदी से अनुरोध किया कि पाकिस्तान एवं आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें, पूरा देश आपके साथ है। मेरठ बागपत रोड समेत कई स्थानों पर पाकिस्तान का पुतला भी फूंका गया। इस अवसर पर महामंत्री अंकुर शर्मा, मनोज गुप्ता, प्रेमचंद, हेमकांत आर्य, पवन शर्मा, दीपक गोयल, अंकित जिंदल, विनोद गोयल, प्रवीण कुमार, संदीप, राजेश जैन, श्री राम जैन, प्रवीन जैन, श्रेयांश जैन, मुकेश गोयल, हिमांशु गोयल, अनिल जिंदल, बृजेश गोयल, राकेश गोयल, दीपक गर्ग, राधेश्याम अग्रवाल, मनोज आर्या, सभासद मनोज सिंगल, विनोद गोयल, विनीत गोयल, ईश्वर गोयल, अमित गोयल, मुकेश गर्ग, मुकेश गोयल समेत अनेक व्यापारियों ने भाग लिया।