कानपुर। कलक्टरगंज संयुक्त व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन चुनाव अधिकारियों की देखरेख में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सरताज अहमद, महेंद्र गुप्ता और सुशील गुप्ता द्वारा सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने नवचयनित टीम को विधिवत शपथ दिलाई और उनके उज्जवल कार्यकाल की कामना की। कार्यक्रम में आए हुए विशिष्ट अतिथियों का मंडल की ओर से सम्मान किया गया।
आर्य नगर विधायक अमिताभ बाजपेई ने समारोह को संबोधित करते हुए व्यापारियों से अपील की कि वे निर्वाचित कमेटी के साथ मिलकर व्यापार मंडल को और अधिक मजबूत बनाएं और व्यापारियों के हितों के लिए संगठित रूप से कार्य करें। शपथ ग्रहण समारोह के पश्चात कवि सम्मेलन का भी आयोजन हुआ, जिसमें हास्य कवियों ने अपनी रचनाओं से उपस्थित जनसमूह का मनोरंजन किया। सभी कवियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस आयोजन में प्रमुख रूप से प्रदेश कोषाध्यक्ष नीरज दीक्षित, व्यापार मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री राम किशोर मिश्रा, पार्षद अभिषेक गुप्ता, सुशील तिवारी, आदर्श गुप्ता एवं अमित गुप्ता सहित अन्य व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
समारोह में कृपा शंकर त्रिवेदी, रोशन गुप्ता, मयंक यादव, आशीष गुप्ता, सौरभ त्रिवेदी, संजीव अग्रवाल, दिनेश गुप्ता, कार्तिक गुप्ता, निखिल, देवांश गुप्ता, सुरेश गुप्ता समेत बड़ी संख्या में व्यापारीगण उपस्थित थे।
Home » मुख्य समाचार » कलक्टरगंज संयुक्त व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ