Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सड़क हादसों में तीन लोगो की मौत

सड़क हादसों में तीन लोगो की मौत

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। जनपद में हुए अलग -अलग सड़क हादसों में तीन लोगो की मौत हो गयी। वही एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल लोग मैजिक में सवार होकर सिरसागंज एक शोकाकुल परिवार में सन्तुना देकर वापस लोट रहे थे।
थाना रामगढ़ क्षेत्र के हबीबगंज निवासी 35 वर्षीय शोयब पुत्र शमशाद अपने दो साथी आजम पुत्र जीमल, तारिक पुत्र माजिद के साथ बाइक पर सवार होकर शिकोहाबाद किसी काम से गया हुआ था। जहां से वापस लोटते समय रास्ते में थाना मक्खनपुर क्षेत्र मधुबन होटल के समीप तेज गति से निकल रहे ट्रक की चपेट में आने से शोयब की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। वही दोनो साथ घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। मृतक के शव को मौके पर पहुची पुलिस पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आयी।




दूसरी घटना में थाना टूण्डला क्षेत्र के ओवर बज से पूर्व बाइक थाना टूण्डला के जाफरगढ़ी निवासी 27 वर्षीय सोनू पुत्र अशोक कुमार की मौके पर ही अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गयी। साथ ही राजा का ताल के समीप जनपद आगरा क्षेत्र के जगदीशपुरा बोदला निवासी सिकन्दर पुत्र कैलाशाी की अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गयी। जबकि उसके साथ 25 वर्षीय सोनम पत्नी महेन्द्र सिंह निवासी बोदला घायल हो गयी। जिसको उपचार के दोरान परिजन जिला अस्पताल से लेकर निकल गये।
थाना मक्खनपुर क्षेत्र रूपसपुर के समीप रविवार की दोपहर सिरसागंज स्थित गांव काली खेडा से शोकाकुल परिवार से मिलकर लोट रहे मैक्स सवार लोगो की गाडी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से पलटकर खड्डे में गिर गयी। जिसमंें मैक्स सवार एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। घायलों की चीख-पुकार सुनकर मौके से गुजर रहे रहागीरों ने घायलों को मैक्स से निकाल कर उपचार के लिए 108 की एम्बुलेन्स से उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। घायलों में थाना खैरगढ़ क्षेत्र के गांव ख़ड़ग पुर लालई निवासी रामवीर सिंह पुत्र रामेश्वर दयाल, गीतम सिंह पुत्र लाल सहाय, सुखलाला पुत्र रामसिंह, शनि पुत्र रामप्रकाश, शान्ति पत्नी डोरीलाल, रेशमदेवी पत्नी अमृतलाल, चुरामन पुत्र तेजपाल, लाखनसिंह पुत्र खेमचन्द्र, मोहर सिंह पुत्र लाल सहाय, डोरीलाल आदि बताये गये। घायलों ने बताया कि गीतम सिंह के साले देशराज की पत्नी रानी की सिरसागंज स्थित गांव करीखेडा में मौत हो गयी थी। उसकी अन्तिम शव यात्रा में सरीक होने के लिए उक्त लोग गये थे। जहां से वापस आते समय सभी लोग गाडी पलटने से घायल हुए। उक्त घायलों का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया।