Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मनोरंजन » रजतश्री फाउण्डेशन का आडीशन सम्पन्न

रजतश्री फाउण्डेशन का आडीशन सम्पन्न

कानपुर नगर, श्यामू वर्मा। रजत श्री फाउण्डेशन के तत्वावधान में अध्यक्ष अरविंद सिंह की अध्यक्षता में वसंत विहार नौबस्ता स्थित एक विद्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह जानकारी देते हुए अरविंद सिंह ने बताया कि रजत श्री फाउण्डेशन की प्रतिभाओं का चैथा ऑडिशन करा रही हैं। डांस कानपुर डांस हुनर ही विनर में प्रतिभाओं का अभूतपूर्व सहयोग मिल रहा है। प्रतियोगिता का चैथा ऑडिशन जिसमें कुल 144 प्रतिभागियों ने अपना हुनर दिखाया। जिसमें से सोलो डांस प्रतिभागी 129 डूयूट डांस में 9 एवं ग्रुप डांस में 6 ने अपना हुनर दिखाया। इनमें से सोलो डांस प्रतिभागी 42 डूयूट डांस प्रतिभागी पांच एवं ग्रुप डांस प्रतिभागी 3 चुने गए इस प्रकार कुल 50 प्रतिभागी चुने गए। प्रतिभागियों को 22 अक्टूबर 2017 को प्री फिनाले में जगह मिलेगी। सैकड़ों की भीड़ में तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। डांस कानपुर डांस हुनर ही विनर प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए सभी अकादमी ने स्कूलों को आभार व्यक्त किया गया। डांस कानपुर डांस हुनर ही विनर को सफल बनाने के लिए कोरियोग्राफर मिलोस्की गुप्ता, रनवीर सिंह, प्रकाश शुक्ला एवं सोमिया गुप्ता ने जज के रूप में अहम भूमिका निभाई। एंकर आशीष श्रीवास्तव एल्बम रीटा वर्मा ने दर्शकों के बीच में अपना रंग जमाया। मुख्य रुप से उपस्थित अध्यक्ष अरविंद सिंह, दीप्ति सिंह, कोमल गौतम, अनीता सिंह, नेहा जायसवाल, भावना, विनोद कनौजिया, अनीता शुक्ला, निधि सक्सेना, व किरन यादव आदि लोग मौजूद रहे। छायाकारः नीरज राजपूत