Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मनाया गया गांधी-शास्त्री का जन्मदिन

मनाया गया गांधी-शास्त्री का जन्मदिन

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। दो अक्टूबर स्वच्छ भारत का सपना पूरा करने के लिए भाजपा के साथ समाज सेवी संस्थाओं के साथ शहर के विद्यालयों में भी शिक्षकों को छात्रों को पढ़ाया गांधी जयन्ती पर स्वच्छता का पाठ, घर के साथ मोहल्लों को भी साफ -सुथरा रखने के लिए बच्चो को शपथ दिलायी।जहां एक ओर पूरा देश दो अक्टूबर को स्वच्छ भारत का सपना देख रहा था। वही स्कूलों में भी बच्चो को शिक्षकों द्वारा साफ-सफाई के साथ स्वच्छ रहने के लिए अपने घर के आस-पास स्वच्छता की सेवा की शपथ के साथ लोगो को जगरूक करने के लिए प्रेरणा दी गयी। गांधी पार्क मैदान में नगर निगम द्वारा गाधी जी कि प्रतिमा पर माल्यार्पण नगर आयुक्त कमलेश द्वारा नगर मजिस्टैट शीतला प्रसाद यादव के साथ किया।



वही स्वच्छ शहर को रखने के लिए लोगो को संदेश दिया। मानव उत्थान समिति आश्रम दबरई सतपाल महाराज हंस सत्संग के दर्जनों महिला -पुरूषों द्वारा हाथों में झाडू लेकर सड़क , पार्क को साफ करते हुए लोगो को संदेश दिया कि अपने शहर को भी घर व परिवार की तहर साफ-सुथरा रखना चाहिए। जिससे घर के आप-पास किसी भी प्रकार की बीमारी पैदा नही हो सकेग। चिकित्सको का मानना होता है कि गन्दगी से बीमारी उत्पन्न होती है। जिससे कई घरों के चिराग बुझ जाते है। इस गन्दगी को देश से ही बाहर करने के लिए हम लोगो को घर के साथ-साथ अपने दरबाजों को भी साफ -सुथरा रखना होगा। जिससे क्षेत्र का एक नया संदेश लोगो तक पहंुच सके। महात्मा गांधी बालिका इण्टर कालेज की छात्राओं ने भी रैली निकाल कर लोगो को स्वच्छता का संदेश दिया। नगर के पेमेश्वर गेट स्थित प्राथमिक वि़द्यालय पेमेश्वर कन्या की प्रधानाचार्या उजमा जफर, प्रावि टीला बालक के प्रधानाचार्य शौकत अली, ने सयुक्त रूप से वि़द्यालयों के बच्चो को दो अक्टूबर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि एक ही दिन में दो महान लोगो के जन्म उत्सव मनाया जाता है। जिसमें मोहनदास कर्मचन्द्र गांधी, पंडित लाल बहादुर शास्त्री दोनेा ही लोगो ने देश के लिए भलाई के रास्ते पर चलने का संदेश दिया। एक न स्वच्छता तो दूसरे ने जय जवान जयकिसान का नारा दिया। आज दोनो ही महापुरूषों की जयन्ती एक साथ मनाने का मौका मिला।