Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ट्यूवैल पर सो रहे किसान की गोलीमार कर की हत्या

ट्यूवैल पर सो रहे किसान की गोलीमार कर की हत्या

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना नारखी क्षेत्र के नगला मुरली बजीरपुर कोटला स्थित टयूवैल पर सो रहे एक किसान की गोलीमार कर रात्रि में हत्या कर दी। परिजनों ने थाने में तहरीर दी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
थाना फरिहा क्षेत्र के गांव नगला किरू निवासी 60 वर्षीय महेन्द्र सिंह पुत्र लेखराज सिंह अपने गांव से दूर थाना नारखी क्षेत्र के गांव नगला मुरली बजीरपुर कोटला निवासी बाबूराम पुत्र तोडीराम के टयूवैल पर रहकर गांव के लोगो का समर चलाकर खेतों में पानी लगवाता था। विगत रात्रि अपने खेत पर लगे टयूबैल पर सो रहा था। उसी दौरान अज्ञात लोगो ने उसकी रात्रि में गोलीमार कर हत्या कर दी। घटना की जानकारी सुबह लोगो को खेत पर जाने पर हो सकी। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों के साथ परिजनों हडकम्प मच गया। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। मृतक के पुत्र लोकेन्द्र पाल सिंह ने अज्ञात हमलावरो के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की छानवीन कर रही है।