Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सड़क हादसों में आधा दर्जन लोग घायल

सड़क हादसों में आधा दर्जन लोग घायल

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। जनपद में हुए अलग -अलग सड़क हादसों में कई लोग घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांधी मण्डी निवासी 36 वर्षीय अवनीश पुत्र रविन्द्र सिंह बाइक पर सवार होकर शिकोहाबाद किसी काम से आ रहा था। उसी दौरान धातरी के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल को मौके पर पहुची परिजन अपने वाहन में उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आये। जहां उसकी हालत चिन्ताजनक होने के कारण आगरा भेजा गया।



दूसरी घटना में थाना लाइनपार क्षेत्र के रामनगर निवासी 45 वर्षीय उमादेवी पत्नी जबहारलाल भी सड़क हादसें में घायल हो गयी। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के बडा मौहल्ला निवासी 55 वर्षीय राजवती पत्नी बनबारी लाल सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गयी। वही पीआरपी 06 रसूलपुर द्वारा मक्खनपुर सयैद के समीप बाइक फिसलने से 50 वर्षीय शकुन्तला देवी पत्नी राजेन्द्र प्रसाद, 19 वर्षीय भोला शर्मा पुत्र राजेन्द प्रसाद भी घायल हो गये। जिसको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।