Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भगवान राम का हुआ राज्याभिषेक

भगवान राम का हुआ राज्याभिषेक

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मचायी धूम
हाथरस, जन सामना ब्यूरो। अक्टूबर। धार्मिक सभा के तत्वावधान में संचालित श्री रामलीला महोत्सव के तहत ऐतिहासिक जनकपुरी महोत्सव के बाद घण्टाघर सेवा समिति द्वारा भगवान श्रीराम का राजतिलक समारोह भी धूमधाम से आयोजित किया गया और राज्याभिषेक पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी धूम मचा दी और जनता की भारी भीड उमडी तथा रामलीला महोत्सव का भी समापन हो गया।
आपको बताते चलें कि कुछ दिन पूर्व ऐतिहासिक जनकपुरी महोत्सव के भव्य आयोजन के चलते सार्वजनिक धार्मिक सभा ने घण्टाघर सेवा समिति को पुनः इतिहास रचने का मौका दिया जिसको घण्टाघर सेवा समिति के सभी कार्यकर्ताओं ने उक्त मौकों को एतिहासिक बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोडी। भागवान राम के राज्याभिषेक कार्यक्रम में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक डा. अरविंद कुमार एवं विशिष्ठ अतिथि के रूप में धार्मिक सभा अध्यक्ष भोला यादव, रामलीला महोत्सव अध्यक्ष डा. अविन शर्मा, संयोजक आशीष पचैरी, पुनीत पचैरी मुख्य रूप से उपस्थित थे। अतिथियों ने राजा रामचन्द्र जी का विधिवत राज तिलक किया। मंत्रोच्चारण पं. शिवानन्द शर्मा व पं. पंकज शास्त्री ने किया।

भगवान राम के राज्याभिषेक समारोह में कानपुर, दिल्ली से आये कलाकारों द्वारा राधा कृष्ण नृत्य, चरकुला नृत्य, जादुई कला एवं अन्य भव्य झांकी प्रस्तुत की गई और सभी का मन मोह लिया। घण्टाघर सेवा समिति द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक, शहर कोतवाली, चैकी इंचार्ज, सभी धार्मिक सभा के पदाधिकारियों, रामलीला कमेटी के संयोजक, अध्यक्ष, सह संयोजक एवं सभी पदाधिकारियों का दुपट्टा एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष अशोक अग्रवाल बीडी वाले, पंकज यादव, बौबी यादव, दिनश यादव, अमित यादव, कन्हैयालाल, गोविन्दराम, विनोद कुमार घी वाले,शिब्बो गुरू, गंगासरण मैदा वाले, मुन्नालाल अग्रवाल, प्रदीप कुमार, प्रमोद कुमार, बंटी बिजली वाले, काके टेण्ट वाले, गोपाल वाष्र्णेय , अनिल वाष्र्णेय, दाऊदयाल बांस वाले, मोहन लाल एवं भुल्लो गुरू, घण्टाघर सेवा समिति के मीडिया प्रभारी आयोग दीपक का प्रमुख योगदान रहा।
कार्यक्रम का सफल संचालन ललतेश गुप्ता एवं पवन गौतम द्वारा किया गया। अंत में पधारे सभी राम भक्तों का अशोक अग्रवाल बीडी वालों ने आभार व्यक्त किया।