Friday, May 3, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अखिलेश यादव बने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, आतिशवाजी के बाद बांटे लड्डू

अखिलेश यादव बने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, आतिशवाजी के बाद बांटे लड्डू

कानपुर नगर, श्यामू वर्मा। आगरा में अखिलेश यादव को पुनः पांच वर्ष के लिए समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने को भारतीय राजनीति और लोकतंत्र का ऐतिहासिक क्षण बताते हुए सपा व्यापार सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता के नेतृत्व में विजयनगर कानपुर में व्यापारियों और नागरिकों के बीच समाजवादियों द्वारा मिष्ठान वितरण किया गया। इस मौके पर आतिशबाजी कर हर्ष जताया गया। समाजवादी व्यापार सभा और उप्र उद्योग व्यापार संगठन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में कहा गया कि आज का दिन देश के हर समाजवादी के लिए गर्व का दिन है। सपा व्यापार सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि जनवरी 2017 में जब अखिलेश यादव सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए थे तभी से पार्टी से जुड़े व्यापारियों और युवाओं का हौसला बुलंद था। अभिमन्यु ने कहा कि चुनाव आयोग के नाम पर बहुत से व्यवधान खड़े करने के प्रयास हुए थे पर अंत मे सत्य जीता और चुनाव आयोग ने भी तब अखिलेश यादव का राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव सही माना। आज दोबारा औपचारिक रूप से सक्रिय कार्यकर्ताओं के जिले सम्मेलन, प्रदेश सम्मेलन और निर्णायक रूप में राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रतिनिधियों द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष को चुन के पूरे देश को लोकतंत्र का संदेश दिया गया है।

अभिमन्यु गुप्ता ने इसे लोकतंत्र की अनूठी मिशाल बताते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी ही अकेली लोकतांत्रिक पार्टी है जहां जिले का सक्रिय कार्यकर्ता अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव करता है। समाजवादी पार्टी जमीन से जुड़ी पार्टी है और उसके अध्यक्ष अखिलेश यादव जमीन से जुड़े लोगों के नेता हैं। व्यापारियों ने कहा कि संसद और विधानसभा में समाजवादी पार्टी ही विपक्ष के रूप में लगातार व्यापारियों की समस्याओं को उठाती है और न्याय की गुहार लगाती है। अखिलेश यादव, नरेश अग्रवाल, रामगोपाल यादव, राम कोविंद, नितिन अग्रवाल, अमिताभ बाजपई आदि लगातार नोटबंदी, जीएसटी, ईवे बिल, महँगाई आदि के मुद्दे अखिलेश यादव के निर्देश पे सदन में उठाते रहे हैं और अब दोबारा जब अखिलेश जी 5 वर्ष के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिए गए हैं तो यह निश्चित है कि देश और प्रदेश के व्यापारियों की आवाज अब दबेगी नहीं। सभी ने संकल्प लिया कि समाजवादी विचारधारा के लोग अखिलेश यादव के नेतृत्व में 2019 में केंद्र और 2022 में प्रदेश से जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे। अभिमन्यु गुप्ता, हरप्रीत सिंह बब्बर, जितेंद संधू, संजय बिसवारी, आतमंजीत सिंह, मनोज सोनी, बॉबी सिंह, सवी गांधी, शब्बीर अंसारी, विभोर शर्मा, मो शाहरुख, नितिन सिंह, मनमोहन गुप्ता, अवधेश गुप्ता, गजेंद्र यादव, जितेंद चैहान, मो शादाब मुख्य थे। छायाकारः नीरज राजपूत