Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर संगोष्ठी सम्पन्न

अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर संगोष्ठी सम्पन्न

हाथरस, जन सामना ब्यूरो। बागला महाविद्यालय के सांस्कृतिक एवं साहित्यिक गतिविधि समिति के अन्तर्गत बी.एड. विभाग में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ प्राचार्य मेजर राजकमल दीक्षित द्वारा किया गया। प्राचार्य द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान में बेटी बढ़ाओ का एक और नारा जोड़ते हुए कहा गया कि हम अपनी बेटियों को उचित एवं सार्थक शिक्षा देंगे तभी हम अपनी बेटियों को किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ाने हेतु प्रोत्साहित कर सकते हैं।
इसी तारतम्य में कन्या भ्रूण हत्या पर अंकुश लगाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उक्त कार्यक्रम में बी.एड. विभाग के विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। बीएड के छात्र प्रतीक सक्सैना ने कविता का पाठ किया- ‘मातृ शक्ति यदि नहीं रही तो, तो जीवित यहाॅ रहेगा कौन, मानव हो तो दानवता को त्यागो, इस नन्हीं सी जान के दुश्मन को इंसान कहेगा कौन’।
इस अवसर पर शिक्षक डा. सुनन्दा महाजन, डा. रमा शर्मा, डा. देवेन्द्र कुमार दीक्षित, डा. विमलेश, डा. दीपा ग्रोवर, डा. डी.के. सिंह एवं बी.एड. के छात्र गोविन्द कुमार, निहारिका सेंगर, यामिनी वाष्र्णेय आदि ने विचार व्यक्त किये।