Friday, April 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » प्रेमी ने प्रेमिका को ब्लेड मार कर किया घायल

प्रेमी ने प्रेमिका को ब्लेड मार कर किया घायल

⇒स्वयं को भी गर्दन पर ब्लेड मार कर किया घायल
⇒शादी से पूर्व से चल रहा था एक -दूसरे से प्रेमप्रसंग
फिरोजाबाद, एस0 के0 चित्तौड़ी। थाना लाइनपार क्षेत्र के रामनगर में एक युवक ने महिला को ब्लेड मारकर घायल कर दिया, साथ ही स्वंय को गर्दन पर ब्लेड मार कर घायल कर लिया। दोनो ही लोगो को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला के परिजनों ने युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दोनो ही घायल शादी से पूर्व एक दूसरे से प्यार करते थे।
थाना लाइनपार क्षेत्र के रामनगर निवासी सोनू यादव पुत्र कल्याण सिंह यादव पडोस की 24 वर्षीय रेखा पत्नी दिनेश के बीच पूर्व से प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक दूसरे के बीच घेरा प्यार होने के कारण आये दिन दोनो ही परिवारों में कलह होती थी। क्यो कि दोनो ही लोगो की शादी हो चुकी थी। रेखा अपनी बहन की मौत के बाद दिनेश बहनोई के साथ शादी कर ली थी। सोनू की भी परिजनों ने कही ओर शादी कर दी थी। लेकिन दोनो ही लोग एक दूसरे से छुप-छुप कर प्यार करते थे। रविवार की सुबह दिनेश काम कर चला गया था रेखा घर पर अकेली थी।
उसी दौरान प्रेम में पागल हुआ सोनू अपनी प्रेमिका रेखा से मिलने उसके घर पहुच गया। दोनो के मध्य किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी। उसी समय सोनू ने रेखा को ब्लेड मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। उसी समय रेखा के शरीर से खून बहता देख उसके होश उड गये। सोनू ने भी अपनी गर्दन पर कई वार करते हुए खुद को भी गम्भीर रूप से घायल कर लिया। गर्दन में गहरा घाब होने से लहु-लुहान सोनू को उसके परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर गये। क्षेत्रीय लोगो ने पुलिस व काम पर गये रेखा के पति को सूचना कर दी। घायल रेखा को थाने ले जाने के बाद उसका जिला अस्पताल में उपचार के साथ डाक्टरी परीक्षण कराया गया। घायल सोनू की माने तो वह रेखा पर उधारी के लाखों रूपये बता रहा था। रूपये लेने-देने को लेकर मारपीट हुए वही घायल रेखा ने कहा कि सोनू से बार-बार उससे दूर जाने की बात कही जा रही थी। आज उसने विरोध के चलते ब्लेड मार कर घायल कर दिया।