Tuesday, April 30, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर रोशनी के गुब्बारे उड़ा कर मनाया प्रकाश पर्व

प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर रोशनी के गुब्बारे उड़ा कर मनाया प्रकाश पर्व

कानपुर देहातः जन सामना ब्यूरो। भारतीय जनता पार्टी रसूलाबाद द्वारा धर्मगढ़ बाबा परिसर स्थित मैदान में प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर रोशनी के गुब्बारे उड़ा कर प्रकाश पर्व मनाया गया। इस मौके पर पार्टी के पदाधिकारियों ने सभी क्षेत्र वासियों को प्रकाश पर्व की बधाई दी।
इस मौके पर विधायक निर्मला संखवार ने कहा दीपावली पर रोशनी करें, खुशियां मनाएं, किन्तु अपने आस पास के लोगों का ध्यान भी रखें। विधायक ने सभी को बधाई देते हुए अपने अंदर की सफाई अर्थात अपनी बुराइयों को समाप्त करने की बात कही।
इस अवसर पर रामनाथ वर्मा, गिरजा मिश्र, अरुण दुबे, शिव पाल सिंह, अनुरोध दुबे, शुभम त्रिवेदी, सोनू सिह, बाँबी दुबे, मंगल वर्मा, देशराज कुशवाहा, उदय प्रताप सिह, अमित वर्मा, सुभाष अवस्थी, गौरव सिह, गणेश शंकर, सुशील तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।