Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जैविक खाद व खेती को दें प्राथमिकता तभी विकास सम्भव-सीडीओ

जैविक खाद व खेती को दें प्राथमिकता तभी विकास सम्भव-सीडीओ

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी केदारनाथ सिंह ने विकास भवन में किसान दिवस/गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें कृषकों को धान खरीद क्रय केन्द्रों, खाद, बीज, सिचाई, पशुपालन, मृदा परीक्षण, फसली ऋण मोचन योजना, स्वच्छता अभियान, उत्तम बीज उत्तम खाद, भूगर्भ जल संरक्षण अभियान, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जहां जानकारी दी गयी वहीं वैज्ञानिकांे ने हाई केमिकल रेटेड दवाओं व रसायनिक खादों के प्रयोग से होने वाले नुकसानों के बारे में बताया गया। आज संसार फिर से जैविक कृशि की पैरवी कर रहा है। हमारे देश में कुछ समय पूर्व तक मवेशियों के गोबर से बनी खाद आदि का ही प्रयोग किया जाता था परन्तु विगत कुछ वर्षों से रासायनिक खादों व दवाओं ने उनकी जगह ले ली परिणाम स्वरूप कई तरह से दुष्प्रभाव देखने को मिल रहे हैं।
मुख्य विकास अधिकारी केदार नाथ सिंह ने कहा कि रासायनिक दवाओं व खादों से खेतों में बंजरपन पनप रहा है, वह दिन दूर नहीं जब खेतों की उर्वरा शक्ति बिल्कुल खत्म हो जाएगी। उन्हांेने किसानों का आव्हान करते हुए कहा कि अपने खेतों में जैविक तरीके से बनाई गयी खाद का प्रयोग करें इसके परिणाम शत प्रतिशत लाभपरक होते हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के लाभ हेतु सरकार की शीर्ष प्राथमिकता वाली किसान फसली ऋण मोचन योजना के बारे में भी जानकारी दे ताकि किसान उसका लाभ ले।
इसके अलावा कई वैज्ञानिकों ने अन्धाधुन्ध खादों का उपयोग न करने। आलू, टमाटर, मूली की खेती के साथ ही ढेचा का भी उपयोग के बारे में भी जानकारी दी गयी। इस मौके पर अधिशाषी अभियंता सिचाई, नलकूप अधिशाषी अभियंता, एलडीएम बैंक, पशु चिकित्साधिकारी, सहकारिता अधिकारी, एडी सूचना प्रमोद आदि अधिकारी व किसान उपस्थित रहे।