Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पटाखे छुड़ाने के दौरान पनपा विवाद, चापड़ से हमला

पटाखे छुड़ाने के दौरान पनपा विवाद, चापड़ से हमला

मारपीट के दौरान मोहल्ले के कई लोग घायल
कानपुर, अर्पण कश्यप। बर्रा थाना क्षेत्र में पटाखे छुड़ाने के दौरान दीवार पर गोबर के छीटे पड़ जाने से पनपे विवाद में चापड़ चल गए और हमलावरों ने कई लोगों को घायल कर दिया।
दीपावली की रात्रि 10 बजे के करीब बर्रा थाना क्षेत्र के जरौली फेस-1 स्थित श्रीराम पैलेस के पीछे वाली गली में आराजी संख्या 200 के प्लाट में दीपावली के अवसर पर बच्चे फुलझड़ियाँ अनार वगेरा चला रहे थे तो इतने में मौहल्ले के एक निवासी अमोल झा के मकान पर कुछ गोबर के छीटे पड़ गए। जिसके कारण अमोल बच्चों को अभद्र गालियां देने लगे। गाली सुनने पर बच्चों के परिजन शशिकांत तिवारी सामने आये तो अमोल झा व उनका लड़का अखिलेश ने परिजनों से अभद्र व्यवहार किया जिससे बच्चो के परिजन थोड़ा आक्रोस में आ गए जिसके कारण मोहल्ले निवासी पंकज बाजपेई, देवेन्द्र त्रिपाठी, अंकित शुक्ला, अमेश बाजपाई ने बीच बचाव कर दोनों पक्षो को शांत करा दिया। मोहल्ले के सारे लोग फिर से उत्सव मनाने लगे। पर इतने में ही अमोल झा ने अपने तीनों लड़कों अखिलेश, बब्बू, वीरू व 10-12 अन्य लोगों को बुलाया व नशे में धुत्त सभी लोगों ने मोहल्ले वालों पर चापड़ से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे साक्षी त्रिपाठी, प्रशांत त्रिपाठी, सीमा त्रिपाठी, पिंकी बाजपाई, राजकुमारी द्विवेदी, पंकज बाजपेई गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान मोहल्ले के कई लोगों को भी चोट आई। इस दौरान हमलावर साक्षी त्रिपाठी को मरा समझकर हड़बड़ी में भाग निकले। इसके बाद हमलावरों ने जान से मारने की धमकी दी और कहा कि देखते है कि पुलिस तम्हारी क्या सहायता करती है हम सब कुछ समझ लेंगे।
मोहल्ले वालों द्वारा बताया गया कि कानून को झांसा देने के लिए अमोल झा व उनके लड़कों ने अपने घर व अपनी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए तथा अपने मकान में तोड़ फोड़ कर ली।