Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दीपावली आनन्द महोत्सव का भव्य आयोजन 22 को

दीपावली आनन्द महोत्सव का भव्य आयोजन 22 को

संस्कार भारती महानगर शाखा के तत्वावधान में होगा आयोजित
भगवान श्री गिरिराज पर्वत की भव्य एवं विशाल झांकी होगी मुख्य आकर्षण
मुख्य अतिथि के तौर पर डीएम नेहा शर्मा होंगी कार्यक्रम में शामिल
फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। संस्कार भारती महानगर शाखा के तत्वावधान में दीपावली आनन्द महोत्सव का भव्य आयोजन 22 अक्टूबर को नगर के तिलक इंटर काॅलेज ग्राउण्ड में किया जायेगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिलाधिकारी नेहा शर्मा रहेंगी। उद्घाटनकर्ता राजकुमार मित्तल, अभिषेक मित्तल चंचल, संरक्षक संस्कार भारती ब्रजप्रांत, दीप प्रज्जवलन विधायक मनीष असीजा, संजीव मित्तल प्रमुख उद्योगपति, अति विशिष्ट अतिथि उमाशंकर अग्रवाल पूजा ग्रुप, संतोष अग्रवाल पूजा ग्रुप, विशिष्ट अतिथि रमेश चंद्र अग्रवाल समाजसेवी, हनुमान प्रसाद गर्ग प्रमुख उद्योगपति, जानकी प्रसाद गर्ग प्रमुख उद्योगपति, मुख्य वक्ता अश्वनी भारद्वाज, मार्गदर्शक त्रिलोकीनाथ सेठी अध्यक्ष ब्रज प्रांत, कार्यक्रम के अध्यक्ष देवीचरन अग्रवाल ब्रज प्रांत संरक्षक होंगे।

ये जानकारी वार्ता के दौरान संस्कार भारती के पदाधिकारियों में अध्यक्ष उद्देश्य तिवारी, महामंत्री शिवकांत पलिया, कोषाध्यक्ष इंजीनियर एससी अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव, बृजेश यादव, मेला कोषाध्यक्ष रवींद्र बंसल ने संयुक्त रूप से दी। आगे बताया कि आनन्द महोत्सव का मुख्य आकर्षण भारतीय संस्कृति के अनुरूप अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मुम्बई एवं मुरादाबाद के कलाकारों द्वारा भगवान श्री गिरिराज पर्वत की भव्य एवं विशाल झांकी जिसमें बीस फीट का पहाड़ भगवान श्रीकृष्ण उठाते हुये दिखाये जायेंगे। इसके अतिरिक्त गोवर से निर्मित गोवर्धन महाराज के भी दर्शन होंगे। आओ मिलकर दीप जलायें कार्यक्रम में भारत माता के विशाल मानचित्र पर सभी एक दीपक जलायेंगे। जिसमें 1008 दीपकों से दीपमलिका सजायी जायेगी। सांस्कृतिक एवं मंचीय कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे। विशेष आकर्षण गोवर्धन धाम से आये कलाकारों द्वारा श्री गिरिराज जी महाराज की भव्य झांकी एवं 56 भोग के दर्शन होंगे। मुख्य आकर्षण का केंद्र रंग-बिरंगी आतिशबाजी होगी। लाइट एवं साउंड कार्यक्रम रंगीन विद्युत सजावट, चटपटी चाट, खाने पीने की विभिन्न स्टाॅलों, स्वदेशी उत्पादों की स्टाॅलों, बच्चांे के झूले व विविध खेल तमाशे होंगे। प्रवेश केवल प्रवेश कार्ड के द्वारा ही होगा। प्रवेश कार्ड पर लकी ड्रा द्वारा भाग्यशाली पुरस्कार प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय दिये जायेंगे। वार्ता के दौरान संस्था के अन्य पदाधिकारियों में त्रिलोकीनाथ सेठी, क्षेत्रीय प्रभारी रमेश बंसल, संरक्षक सुरेंद्र अग्रवाल, अनुग्रह गोपाल अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, राकेश मित्तल आदि मौजूद रहे।