Thursday, March 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अवैध संबंधों के चलते पत्नी का गला काटा, गिरफ्तार

अवैध संबंधों के चलते पत्नी का गला काटा, गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी पति गिरफ्तार कर प्रेमी को हिरासत में लिया
शिकोहाबाद। पत्नी के हत्यारोपी पति को पुलिस ने घटना के 12 घंटे के भीतर दबोच लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त बका भी कब्जे में कर लिया है। पुलिस ने मृतका के प्रेमी को भी हिरासत में ले लिया है। एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह ने वार्ता के दौरान बताया हत्या के पीछे अवैध संबंध सामने आये हैं।
शनिवार रात 11 बजे के करीब एटा रोड स्थिति नगला कुंवर प्रसाद में एक महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के बच्चे से पूछताछ के बाद दबिश दी और मटसेना के गांव सिकैरा निवासी भूरेसिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त बका भी घर से ही बरामद कर लिया। एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि पकड़े गए आरोपी पति ने बताया कि 18 अक्टूबर को कानपुर से घर पहुंचा था। रात लगभग साढ़े आठ बजे जब वह घर पहुंचा तो पत्नी को आपत्तिजनक हालत में देख उसका खून खौल गया। पत्नी को काफी समझाया और ब्रजमोहन को छोड़ने के लिए मिन्नतें कीं। शनिवार सायं सीमा पडौसी के घर चली गई और उसके बुलाने पर भी घर नहीं आई। इससे आक्रोशित भूरे ने उसकी मौत का निश्चय कर लिया। रात ११ बजे सौते में उसका गला दबाया। विरोध पर उसने पास रखे बका से पत्नी का गला रेतने का प्रयास किया, लेकिन वह दरवाजा खोल कर बाहर भागने लगी। इसी दौरान गैलरी में दरवाजे के बीच में उसने पत्नी के गला पर बका से प्रहार कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। भूरे ने बताया घटना के बाद उसने बका कमरे में छिपा दिया और भाग गया। लेकिन वह शहर से बाहर जाता, उससे पहले पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोप में उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि प्रेमी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।
बेबफा पत्नी की मौत का नहीं अफसोस
फिरोजाबाद। पुलिस हिरासत में आये पत्नी के हत्यारोपी भूरे सिंह के चेहरे पर पत्नी की हत्या का कोई शिकन नहीं थी। उसने कहा बेबफा पत्नी की हत्या का उसे कोई अफसोस नहीं है। उसने बताया कि विगत दो साल से उसकी पत्नी ब्रजमोहन के साथ रह रही थी। ब्रजमोहन ने ही उसे यहां कमरा दिलाया था। विगत दो साल से उसने कभी उसे पत्नी सुख नहीं दिया। भूरे ने बताया कि दो साल पूर्व ब्रजमोहन के साजे एक गाड़ी खरीदी थी। यहीं से उसकी पत्नी और ब्रजमोहन के संबंध बन गए। ब्रजमोहन भी शादीशुदा है। लेकिन आठ साल शादी होने के बाद भी बच्चे न होने से वह भी परेशान रह रहा था।

तीन बच्चों के सिर से उठा ममता का साया
फिरोजाबाद। सीमा की हत्या के बाद उसके तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से ममता का साया उठ गया है। सीमा पर दो पुत्र सुमित, अमित और बेटी शिवानी है। शिवानी अपनी ननिहाल में रह रही है। जबकि बच्चे दोनों मां के पास रहते हैं। ब्रजमोहन ने पास के ही स्कूल में दोनों का प्रवेश कराया था। बड़े बेटे सुमित ने बताया कि पापा ने मां की हत्या कर दी। वह चीखता रहा, लेकिन पापा ने उसकी एक भी नहीं सुी। हत्याकांड के बाद से दोनों बच्चे सहमे हुए हैं। ह्रदयविदारक घटना से हर कोई भूरे और उसकी पत्नी को दोष दे रहे थे। दोनों ने अपने स्वार्थ में तीन बच्चों को पूरी तरह से अनाथ कर दिया।