Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » संस्कार भारती द्वारा भव्य दीपावली आनन्द महोत्सव आयोजित

संस्कार भारती द्वारा भव्य दीपावली आनन्द महोत्सव आयोजित

श्री गिर्राज पर्वत की झांकी रही मुख्य आकर्षण का केंद्र
मुम्बई एवं मुरादाबाद के वैष्णवी ग्रुप ने दी बेहतरीन प्रस्तुतियां
चटपटी चाट-स्वदेशी उत्पाद की स्टाॅलों पर भी उमड़ी भीड़
फिरोजाबाद, एस0 के0 चित्तौड़ी। कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती महानगर फिरोजाबाद द्वारा ज्योति पर्व दीपावली के अवसर पर संस्था द्वारा दीपावली आनन्द महोत्सव का आयोजन तिलक इंटर काॅलेज के प्रांगण में किया गया। देर रात्रि तक काफी संख्या में शहर के नागरिकों ने आकर्षक विद्युत सजावट एवं रंग-बिरंगी आतिशबाजी व मेले में लगी खान-पान की दुकानों पर खाने का आनंद लिया। वहीं बच्चों ने घुड़सवारी एवं आनंद महोत्सव में लगे मिक्की माउस का आनंद उठाया। पूरा मेला प्रांगण बिजली की रोशनी से जगमगा रहा था। आनन्द महोत्सव के मुख्य आकर्षण में 20 फुट लम्बी एवं बीस फुट चैड़ी मुॅम्बई के राहुल ग्रुप द्वारा श्री गिर्राज पर्वत की आकर्षक झांकी सजायी गयी। गिरिराज पर्वत को सजीव कृष्ण स्वरूप बनाये गये द्वार पर एक उंगली पर उठाते हुये दिखाया गया। वहीं तीन कुंटल गोबर द्वारा श्री गिरिराज महाराज की झांकी सजायी गयी। जिनका श्रंगार सभी को सम्मोहित कर रहा था। श्रद्धालुगण गिरिराज बाबा के दर्शन कर एवं भक्ति भाव से उनका पूजन कर परिक्रमा कर रहे थे। इस अवसर पर पूरा वातावरण जय गिरिराज से गुंजायमान हो रहा था। उत्सव का विशेष आकर्षण आओ देश सजाएं संकल्प एवं विकास की ज्योति जलाएं कार्यक्रम के अन्तर्गत तिलक इंटर काॅलेजे के प्रांगण में विशाल 25 फीट लंबे एवं 25 फीट चैड़े भारत माता का नक्शा बनाया गया। जिस पर सभी आगुन्तकों ने दीपक जलाकर देश को आगे बढ़ाने एवं देश की समृद्धि व उज्जवल भारत बनाने की कामना की। भारत माता के नक्शे पर सजने वाले दीप बहुत ही अदभुत रोशनी बिखेर रहे थे। इसके अलावा लाइट एवं साउण्ड मंचीय कार्यक्रम के अन्तर्गत मुम्बई एवं मुरादाबाद के वैष्णवी ग्रुप द्वारा दी गयी। एक से एक प्रस्तुतियां को आये श्रद्धालु भाव विभोर हो गये। मंचीय कार्यक्रम का शुभारम्भ गणेश वंदना से हुआ। इस अवसर पर वैष्णवी ग्रुप द्वारा सम्पूर्ण रामलीला का सजीव चित्रण किया गया। ग्रुप द्वारा रामभक्त हनुमान जी का गुणगान किया गया, दुनिया चले न राम के बिना राम जी चले न हनुमान के बिना भजन पर श्री हनुमान जी महाराज द्वारा भव्य नृत्य एवं सीना फाड़ कर भगवान श्रीराम के दर्शन की प्रस्तुति दी गयी। मां काली द्वारा रक्तबीज का वध एवं मां काली का विराट स्वरूप के भी दर्शन कराये गये। उसके उपरांत भोले शंकर का शुभ विवाह नाट्य प्रस्तुति दिखायी गयी। शिव अघोरी नाटय की प्रस्तुति दी गयी। कार्यक्रम के अन्त में बरसाने एवं ब्रज के फूलों की होलीे की भी प्रस्तुति दी गयी। होली की प्रस्तुति के अवसर पर मंच पर उपस्थित कलाकारों द्वारा हास परिहास किये गये। जिनको सुनके जनता भाव विभोर हो गयी। कार्यक्रम के अंत में विशाल आतिशबाजी की गयी।
रंग-बिरंगी आतिशबाजी बहुत ही अद्भुत नजारा बना रही थी। कार्यक्रम का शुभारम्ीा मां सरस्वती एवं राम जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर मुख्य अतिथि डीएम नेहा शर्मा एवं उद्योगपति राजकुमार मित्तल पूजा ग्रुप एवं ब्रजप्रांत संरक्षक अभिषेक मित्तल संरक्षक ब्रज प्रान्त मनीष असीजा, संजीव मित्तल ईकरी प्रमुख उद्योगपति एवं संजय मित्तल ईकरी प्रमुख उद्योगपति द्वारा किया गया। अति विशिष्ट अतिथि अग्रवाल ग्रुप के पूजा ग्रुप से संतोष अग्र्रवाल पूजा ग्रुप द्वारा श्री गिरिराज महाराज की आरती कर एवं पूजन कर उद्घाटन किया गया। विशिष्ट अतिथि रमेश चंद्र अग्रवाल, समाजसेवी हनुमान प्रसाद अग्रवाल एवं जानकी प्रसाद द्वारा भारत माता के नक्शे पर माल्यार्पण एवं दीप जलाकर किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अश्वनी भारद्वाज रहे। ब्रज प्रान्त के अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ सेठी जो कार्यक्रम के मार्गदर्शक थे ने उपस्थित आगुन्तकांे का स्वागत कर व आनन्द महोत्सव की सफलता के लिये संस्कार भारती परिवार के सदस्यांे का धन्यवाद दिया। कार्यक्रम अध्यक्ष प्रमुख उद्योगपति देवीचरन अग्रवाल, डीएम नेहा शर्मा, संस्था नगर अध्यक्ष उद्देश्य तिवारी, नगर क्षेत्रीय प्रभारी रमेश बंसल, सुरेंद्र अग्रवाल ने अपने अपने विचार व्यक्त किये। संचालन महामंत्री शिवकान्त पलिया एवं सहमहामंत्री प्रवीन अग्रवाल स्मार्ट टाॅक ने किया। मंच पर उपस्थित संस्था एवं उत्सव के संयोजक ब्रजेश यादव एवं ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव द्वारा समस्त अतिथियों का स्वागत पीत दुपट्टा व चंदन लगाकर किया। गिरिराज महाराज का पूजन त्रिभुवन कुमार श्रीमाली ने कराया। इस अवसर पर गोपाल अग्रवाल, किशनलाल धरना, दयाशंकर गुप्ता, कैलाश वर्मा, डा. अशोक शर्मा, राजेश अग्रवाल, आलोक, उमेश गुप्ता, नितिन अग्रवाल, राकेश मित्तल, अनुपम गुप्ता, झब्बूलाल अग्रवाल, हरीमोहन गुप्ता, प्रमोद कुमार सक्सैना, रविशंकर झिब्बर, राजीव अग्रवाल एडवोकेट आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में भाग्यशाली पुरस्कारों की घोषणा की गयी। जिसमें प्रथम पुरस्कार इनवर्टर, द्वितीय पुरस्कार मिक्सी एवं तृतीय पुरस्कार हीटर दिये गये। इस अवसर पर चटपटी चाट एवं स्वदेशी उत्पादों की भी स्टाॅल लगायी गयी। जिस पर काफी भीड़ देखी गयी। कार्यक्रम का समापन वन्देमातरम से हुआ। कार्यक्रम कवरेज को मीडिया प्रभारी अनुग्रह गोपाल अग्रवाल व राकेश मित्तल का भी सराहनीय कार्य रहा।