Friday, April 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महिलाओं का अपमान नहीं करेंगे बर्दाश्त-योगेश दिवाकर

महिलाओं का अपमान नहीं करेंगे बर्दाश्त-योगेश दिवाकर

फिरोजाबाद, जन सामन संवाददाता। जिला महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित बैठक में महिला जिलाध्यक्ष योगेश दिवाकर ने लखनऊ में अपनी मांगों के समर्थन में धरना दे रही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों पर की गई लाठीचार्ज की निन्दा की ओर ऐलान किया कि सरकार की हठधर्मिता और महिला का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में जनता त्रस्त है। अपने हक की आवाज उठाने वालों पर लाठियां बरसायी जा रही हैं। देश की जनता अब कांग्रेस के शासनकाल को याद कर रही है। कांग्रेस ने हमेशा सर्वसमाज के विकास की ओर तक को प्राथमिकता दी है। भाजपा ने जनता से जो वायदे किये उस पर खरा नहीं उतर रही। कांग्रेस ने भी लखनऊ में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों पर पुलिस द्वारा की गई लाठी चार्ज की निंदा की गई। आंगनबाड़ी महिलाओं का किसी भी कीमत पर अपमान बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मानदेय दस हजार रूपये प्रतिमाह करने का जो वायदा किया था उसे पूरा नहीं किया जा रहा। बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी, शहर अध्यक्ष गुलाम जीलानी, संग मधु यादव, पूजा बंसल, गिरजा दवी, सरोज देवी आदि उपस्थित रहे।