Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पहली बीबी गांव में, साथी फालवर को बना लिया दूसरी बीबी, भुगतना पडा ये अंजाम…

पहली बीबी गांव में, साथी फालवर को बना लिया दूसरी बीबी, भुगतना पडा ये अंजाम…

पुलिस लाइन में तैनात फालवर ने साथ ड्यूटी करने वाली महिला फालवर से रचा ली थी दूसरी शादी
पत्नी के शिकायत करने पर पति फालवर को पुलिस विभाग से कर दिया गया डिसमिस
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। पहली पत्नी जीवित होने के बाद भी दूसरी शादी करने पर पुलिस विभाग ने फालवर के पद पर तैनात युवक को नौकरी से निष्कासित कर दिया। युवक ने पुलिस लाइन में तैनात साथी फालोवर से दूसरी शादी रचा ली थी। इसकी शिकायत पत्नी ने मटसैना थाने में दर्ज कराई गई थी। दोनों पत्नियों को इसकी जानकारी न हो इसलिए पहली पत्नी को गांव में रखता था।
29 सितंबर 2016 में दर्ज हुआ था मुकदमा
पुलिस लाइन फिरोजाबाद में फालवर के पद पर तैनात मोनू सिंह की शादी कई साल पहले साधना सिंह पुत्री रामराज सिंह निवासी बैंदी थाना तिदवारी जनपद बांदा के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसकी पत्नी गांव में रह रही थी। पत्नी को गांव में छोडकर मोनू की दोस्ती रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात साथी फालवर साधना पुत्री स्व. सन्तोष कुमार फालवर से हो गई थी। दोस्ती के बाद दोनों में प्यार हो गया और प्यार इस कदर परवान चढा कि दोनों ने शादी कर ली।
मटसेना में दर्ज हुआ मुकदमा
पहली पत्नी के जीवित होने पर भी दूसरी शादी होने की जानकारी होने पर पहली पत्नी ने शिकायत मटसेना थाने में दर्ज करा दी। मामले की जांच कर रहे विवेचक उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि मोनू ने 20 जून 2015 को दूसरी शादी कर ली थी। राज्य कर्मचारी सेवा आचरण नियमावली का उल्लंघन करने का दोषी पाए जाने पर फालोवर को पुलिस बल की सेवा के योग्य न पाते हुये पुलिस विभाग की सेवा से पदमुक्त कर दिया गया है। एसएसपी डाॅ. मनोज कुमार का कहना है कि पुलिस की सेवा में रहते हुए जब तक पहली पत्नी जीवित है। दूसरी शादी नहीं की जा सकती। मोनू ने पहली पत्नी के होते हुए दूसरी शादी की। शिकायत पर आरोपी मोनू को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।