Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सरकार ने 2022 तक किसानों के आय दोगुनी किये जाने का लक्ष्य रखा है: भोले

सरकार ने 2022 तक किसानों के आय दोगुनी किये जाने का लक्ष्य रखा है: भोले

अकबरपुर तहसील के तृतीय चरण में 1000 किसान लाभार्थियों ने 5.27 करोड़ रूपये का ऋण मोचन का लिया लाभ
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। तहसील अकबरपुर सदर स्थित अकबरपुर महाविद्यालय अकबरपुर के हाल में आयोजित अकबरपुर सदर तहसील स्तरीय उत्तर प्रदेश फसल ऋण मोचन प्रमाण पत्र वितरण तीसरे चरण के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद देवेन्द्र सिंह भोले, विधायक प्रतिभा शुक्ला, विनोद कटियार, पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी, मुख्य विकास अधिकारी केदारनाथ सिंह आदि ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सांसद देवेन्द्र सिंह भोले ने कार्यक्रम को सम्बोधन करने से पूर्व एक कविता के माध्यम से किसानों को नमन करते हुए अपनी कविता का जोरदार प्रस्तुत करते हुए कहा कि ‘‘ईश्वर तुल्य देवता कृषक बन्धुओं नमस्कार, सरकार ने संकल्प लिया पूरा भी किया, ऋण मोचन पत्र करे स्वीकार, हम कुछ भी करें कुछ भी बोले ध्यान तुम्हारे चरणों में, बस एक निवेदन करता हूं हो राष्ट्रवाद आचरणों में‘‘ उन्होंने कहा कि नये भारत का निर्माण दूर गांव-गांव गांव का गरीब किसान करेंगा उसे सरकार इतनी अधिक सुविधायें प्रदान करेंगी जिससे किसान स्वयं गांव की मूल भूत सुविधाओं से स्वयं तथा गांव को आच्छादित कर उसका विकास करेंगा। प्रदेश व देश की सरकार भारतीय संविधान के शिल्पी व भारत रत्न डा. भीम राव अम्बेडकर के संविधान का अनुपालन के साथ ही पं. दीनदयाल उपाध्याय, लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल आदि महापुरूषों के पद चिन्हों पर चलकर सबका साथ सबका विकास के लिए कार्य कर समग्र विकास व समृद्धि का कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री जी ने वर्ष 2022 तक किसानों के आय दोगुनी किये जाने का लक्ष्य रखा है जिससे की किसान खुशहाली और उन्नति और प्रगति की ओर बढ़े तथा देश व समाज का विकास हो। किसानों की बेहतरी के लिए प्रदेश सरकार द्वारा फसली ऋण मोचन योजना इस दिशा का एक प्रमुख पहल है, कहा कि उत्तर प्रदेश फसल ऋण मोचन योजना लघु एवं सीमान्त कृषकों के लिए एक वरदान है। सरकार ने जो संकल्प लिया उसको पूरा कर रही है। किसानों को ऋण से मोचन किया जा रहा है किसान सरकार की योजनाओं का लाभ ले तथा अपने को समृद्धिशाली बनाये। उन्होंने कहा कि जनपद में 45 हजार 302 से अधिक लोगों को लगभग 245 करोड से अधिक धनराशि का ऋण मोचन कर लाभाविंत किया गया है।
विधायक सदर प्रतिभा शुक्ला व विधायक विनोद कटियार ने कहा कि सरकार के संकल्प है कि हर हाथों को काम तथा हर खेत को पानी देने का है इस दिशा में अनेक योजनायें संचालित है उन्होंने किसानों से आहवान किया कि वे सरकार की हर योजना का लाभ ले। उन्होंने कहा कि देश में मोदी व प्रदेश में योगी की सरकार देश व प्रदेश को उत्तम समृद्धिशाली विकसित बनाने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि देश में दौलत, मा, बेटी, व्यक्तिगत सरकार नही है यह सरकार सबका साथ सबका विकास सर्वजन की सरकार है जो संर्वागीण विकास की नित्य योजना बनाकर लोगों को लाभाविंत कर रही है। अकबरपुर तहसील के तृतीय चरण में 1000 लघु एवं सीमान्त किसानों को 5. 27 करोड से अधिक रूपये का ऋण मोचन आज किया गया। भव्य फसली ऋण मोचन प्रमाण पत्र वितरण तृतीय चरण के कार्यक्रम में सांसद देवेन्द्र सिंह भोले, विधायक प्रतिभा शुक्ला, विनोद कटियार, पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी, मुख्य विकास अधिकारी केदारनाथ सिंह, बउवा पाण्डेय, जितेन्द्र सिंह गुड्डन आदि के द्वारा किसानों ने फसली ऋण मोचन प्रमाण पत्र पाकर खुशी जाहिर करते हुए सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों के साथ ही प्रदेश व केन्द्र सरकार का तह दिल से आभार प्रकट किया है। पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी ने कहा कि सरकार समग्र विकास व समृद्धि का कार्य कर रही है। सरकार पूरी तरह से गंभीर व संदेवदनशील है उसका उद्देश्य 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करना है। एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने कहा कि किसान ऋण मोचन योजना का लाभ लेने के साथ ही स्वच्छता अभियान पर विशेष ध्यान दे। जनपद को 2 अक्टूबर 2018 तक ओडीएफ कराना है। अतः जिनके गांव में शौचालय नही है वे शौचालय बनवा ले और साथ ही शौचालय का उपयोग भी करें। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि बउवा पाण्डेय, संतोष सिंह भदौरिया, जितेन्द्र सिंह गुड्डन, कृष्णा गौतम, एसडीएम मनोज कुमार सिंह, तहसीलदार अर्चना पाण्डेय, एडी सूचना प्रमोद कुमार, उप कृषि निदेशक आरएस तिवारी, जिला कृषि अधिकारी सुमित पटेल, नीतू कटियार, अनूप सचान आदि अधिकारी व कर्मचारी व किसान गण मौजूद रहे।