Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » मनोरंजन » प्रेम नाथ की 25वीं पुण्यतिथि पर नवंबर में ज़ी क्लासिक का ‘प्रेम नाथ फिल्म फेस्टिवल’ 

प्रेम नाथ की 25वीं पुण्यतिथि पर नवंबर में ज़ी क्लासिक का ‘प्रेम नाथ फिल्म फेस्टिवल’ 

चाहे फिल्म कर्ज (1980) का वो यादगार विलेन हो जो ग्लास बजाकर अपनी बात कहता है या फिर फिल्म संन्यासी (1975) का वह खतरनाक संत हो, 70 और 80 के दशक के दौरान प्रेम नाथ का नाम सुनते ही हर घर में दहशत छा जाती थी। महान अभिनेता प्रेम नाथ ने हर तरह के किरदार में अपनी अभिनय प्रतिभा साबित की है, चाहे वह खूंखार विलेन हो या फिर अलग तरह का कॉमेडियन। इस एक्टर की 25वीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए ज़ी क्लासिक ‘वो जमाना करें दीवाना‘ की अपनी ब्रांड विचारधारा के साथ चार हफ्तों का ‘प्रेम नाथ फिल्म फेस्टिवल‘ पेश कर रहा है, जिसकी शुरुआत 3 नवंबर 2017 से होगी। इस खास अभियान के तहत ज़ी क्लासिक एक डॉक्यूमेंट्री बायोपिक भी दिखाएगा, जिसे खुद उनके बेटे मोंटी नाथ ने बनाई है। ‘अमर प्रेम नाथ‘ नाम की इस डॉक्यूमेंट्री का प्रसारण हर शुक्रवार सुबह 10.30 बजे होगा, जिसके तुरंत बाद ‘प्रेम नाथ‘ की एक शानदार फिल्म दिखाई जाएगी।प्रेम नाथ के खाते में 75 फिल्में हैं। हर फिल्म में प्रेम नाथ ने अपना एक अलग अंदाज दिखाया है। जहां बहुत से कलाकार हीरो बनने की ख्वाहिश लिए फिल्म इंडस्ट्री में आते हैं वहीं प्रेमनाथ ने खतरनाक विलेन बनने का विकल्प चुना। राज कपूर के निर्देशन में बनी पहली फिल्म ‘आग‘ से प्रेम नाथ मशहूर हुए। इस फिल्म में उन्होंने लीड भूमिका निभाई थी लेकिन आगे चलकर उन्होंने खलनायक के रूप में दर्शकों का मनोरंजन करने का फैसला किया। उनके बेटे मोंटी नाथ ने डॉक्यूमेंट्री बायोपिक ‘अमर प्रेम नाथ‘ के जरिये उन्हें श्रद्धांजलि दी है। वह खुद भी एक फिल्मकार हैं और इस बायोपिक में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपने पिता का सफर दिखाया है और एक विलेन के रूप में उनकी लोकप्रियता दर्शायी है। इस बायोपिक के प्रसारण को लेकर मोंटी नाथ कहते हैं, ‘‘अपने सफल दौर में भी मेरे पिता श्री प्रेम नाथजी दूरदृष्टि वाले व्यक्ति थे। फिल्मों के प्रति उनका रुझान बिल्कुल अलग था। वे कभी भी हीरो नहीं बनना चाहते थे बल्कि वे विलेन के रूप में अपने अनूठे अंदाज से सभी का मनोरंजन करना चाहते था। वे बेहद प्रतिभाशाली कॉमेडियन भी थे। दर्शकों को जल्द ही यह एहसास हो गया कि विलेन के किरदारों में प्रेम नाथ उन्हें  बेहद रोमांचित करते हैं। ‘अमर प्रेम नाथ’ के जरिये मैं अपने नजरिये से दुनिया को दिखाऊंगा कि मेरे पिता न सिर्फ बढ़िया अभिनेता थे बल्कि एक अच्छे इंसान भी थे। मैं अपनी इस चार भाग की फिल्म को दर्शकों के सामने पेश करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। इस फिल्म में दिलीप कुमार, शशि कपूर, रणधीर कपूर, ऋषि कपूर, मनोज कुमार, धर्मेन्द्र और जीतेन्द्र समेत उनके 24 सहकलाकार भी होंगे जो उनकी जिंदगी के सफर के बारे में बताएंगे। मैं जी क्लासिक का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं कि वे मेरे पिता की जिंदगी का सफर दिखाने जा रहे हैं और उनकी 25वीं पुण्यतिथि (3 नवंबर 2017) पर उन्हें याद करने के साथ-साथ उनकी 91वीं जयंती (21 नवंबर 2017) भी मनाने जा रहे हैं।’’ शायद बहुत कम लोगों को पता होगा कि इस महान अभिनेता का बॉलीवुड के कपूर खानदान से भी गहरा रिश्ता था। प्रेम नाथ रिश्ते में रणबीर कपूर, राजीव कपूर और ऋषि कपूर जैसे कलाकारों के मामा थे।
प्रेम नाथ के अतुलनीय फिल्मी सफर की यादें ताजा करने के लिए देखिए ‘अमर प्रेम नाथ‘, ज़ी क्लासिक पर 3 नवंबर से हर शुक्रवार सुबह 10.30 बजे और इसके तुरंत बाद ‘प्रेम नाथ फिल्म फेस्टिवल‘ के अंतर्गत इस अभिनेता की एक फिल्म प्रसारित की जाएगी।