Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » चुनाव आचार संहिता लागू होते ही प्रशासन ने हटवायें राजनीतिक पार्टियों के बैनर

चुनाव आचार संहिता लागू होते ही प्रशासन ने हटवायें राजनीतिक पार्टियों के बैनर

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। चुनाव आचार सहिता लगने के बाद प्रशासन सख्ती में आ गया। नगर निगम और प्रशासनिक अधिकारी सुभाष तिराहे पर राजनीतिक पार्टियों के लगे बैनरों और पोस्टरों को हटाने को पहुंचे।
सुहाग नगरी में चुनाव आचार सहिता लगते ही नगर मजिस्टेªट शीतला प्रसाद यादव और सीओं सिटी के निर्देशन में नगर निगम के द्वारा राजनीतिक पार्टियों के होटिंग्स हटाने का कार्य सांय पांच बजे शुरू हुआ। शहर के सुभाष तिराहे से नगर निगम की टीम के द्वारा होडिंग्स और बैनर हटायें गये। जैसे ही राजनीतिक पार्टियो को टीवी पर चुनाव की तारीख घोषित हुई वैसे ही राजनीतिक पार्टीयों के कार्यकर्ता हरकत में आ गये। उन्होंने अपने लगे होडिंग्स को स्वयं ही हटाना शुरू कर दिया। चुनाव आचार संहिता लगते ही राजनीतिक पार्टियों के बैनर आदि प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा हटाने का कार्य जारी रहा।