Wednesday, April 24, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » 83 करोड से अधिक की लागत से विकास कार्य की योजनाओं का हुआ शिलान्यास

83 करोड से अधिक की लागत से विकास कार्य की योजनाओं का हुआ शिलान्यास

भाजपा की भीतरी कलह पर कहा चार बर्तन खटकते है फिर भी होती है जीत- डा नीलकंठ तिवारी
फिरोजाबाद, एस0 के0 चित्तौड़ी। प्रदेश सरकार के राज्य मन्त्री (स्वतंत्र प्रभार) कानून और न्याय, सूचना खेल और युवा कल्याण डा0 नीलकंठ तिवारी ने नगर के पालीवाल हाॅल में 83 करोड की लागात के विकास कार्य का लोर्कापण एव शिलान्यास किया। इस मौके पर जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा विकास कार्य पर काफी ध्यान दिया जा रहा है। जिसके तहत जनपद में करोड की लागात का विकास कार्य कराया जा रहा है। हर क्षेत्र में विकास के लिए प्रदेश सरकार कार्य कर रही है। शहर की जटिल समस्या पानी के लिए करोडा रूपया भेजा गया। जिसमें जेडाझाल परियोजना चालू की जा रही है। जनता को पानी मिलेगा, शहर में टयूवैल के माध्यम से भी जनता को पानी मुहिया कराया जा रहा है।
वही लोर्कापण एव शिलान्यास कार्यक्रम कें दौरान डा नीलकंठ तिवारी ने भारत माता के जयधोष के साथ अपनी बात का शुरू करते हुए कहा कि शपथ लेने के बाद देखा के खजारा खाली है। जनता के साथ किये वादों को भी पूरा करना है। उस समय काफी समस्या को देखते हुए जनप्रतिनिधियों के सरकारी आवास, आफिसों आदि अन्य खर्चा में फेर बदल करने के बाद 36 हजार करोड किसान त्रण को माफ कराया। एक से पाच करोड की आवासों में लगने वाले एसीआंे को मान्यनीय मख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यालयों , आवासों के एसी सुख को किसी को नही लेने देने, नही खुद एसी का आनन्द लेने की बात कहते हुए कुछ ही येसी रहने दिये बाकी सभी को हटवा दिया गया। धन को बचाने के बाद किसानों के त्रणमाफ होने पर 86 लाख घरों में खुशी की होली, व दिवाली मनी, दो करोड की परियाजनाओं को 55 करोड की योजना बतायी गयी। पिछली सरकार ने अपने चहेतों के विकास के लिए आप के शहर में अस्पताल बनवाया गया।
लेकिन अस्पताल में डाक्टरी व उपकरण नही, क्यो कि ठेका अपने लोगो को मिला था। बिना चिकित्सकों के अस्पताल खेड इन्तजार कर रहे है। गंगापुल बने अपने चहेतों को ठेका दिया गया। वही योगी सरकार में किसी से जाति-धर्म के नाम से नही विकास के नाम से पहचान की जा रही है। उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश प्रदेश में भाष बदल गयी है। जबाब देही विकास से होगी। जिले की हर नगर पालिका, नगर पंचायत के साथ नगर निगम विकास के नाम पर पहचाना जायेगा। पत्रकारों द्वारा पूछने पर कहा कि भाजपा के अन्दर कलह नही चार बर्तन होते है तो आपस में खटकते है। लेकिन फिर भी भाजपा की जीत होती है। परियोजनाओं में 14 वे वित्त आयोग मौ0 आजाद नगर रेलवे माल गोदाम डाबर रोड चन्द्रवार गेट पुल तक 20.58 लाख, आजाद नगर माल गोदाम से 210 मीटर आगे डाबर रोड 19.20 लाख, आजाद नगर राजू के मकान से शंकर के मकान तक 12.45 लाख, मथुरा नगर मित्तल नर्सिग होम बाबूराम मौरिज होम तक हाॅट मिक्स सड़क 20.00 लाख, रामगढ़ रोड इस्लाम फौजी के मकान से 26.06 लाख, कोटला रोड गोपाल मैडिकल से दखल 20.15 लाख, सन्त नगर बहेलिया बस्ती सामुदायिक भवन निर्माण 26.76 लाख, के साथ -साथ अन्य क्षेत्रों में लाखों की लागात का विकास कार्य किया गया। वही शिकोहाबाद स्वाच्छ भारत मिशन स्वामी नगर में कुष्ठ रोग आश्रम के पास सामुदायिक शौचालय 10.08 लाख, न्यू गिहार कालौनी शौचानय 10.08 लाख, अन्य कई शौचालयों का निर्माण कार्य लाखों की लागात में कराया गया। शिकोहाबाद में कुछ 70.42 लाख का विकास कार्य , टूण्डला नगर पालिका में 151.23 लाख की लागात से विकास कार्य, सिरसागंज नगर पालिका में 557.11 लाख का विकास कार्य कराया गया। पूरे जनपद में नगर निगम, नगर पालिकाओं में विकास कार्य 8318.91 का विकास कार्य कराया गया है।