Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नगर निकाय के चुनाव के लिए लोगो ने कसी कमर

नगर निकाय के चुनाव के लिए लोगो ने कसी कमर

हर क्षेत्र में सांय होते ही नेता लोगो के पैर छूते नजर आ रहे है
भाजपा से बगावत करने के लिए भी काफी नेता निर्दलीय चुनाव लडने को तैयार
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। इन दिनों शहर में निकाय चुनाव की धूम मची हुई है। अधिकाश छोटे- बडे नेता अपने-अपने क्षेत्रों से चुनाव मैदान में उतने की फिराक में है। लेकिन कुछ लोग प्रदेश, केन्द्र में भाजपा की सरकार होने के कारण भाजपा से चुनाव लडने की इच्छूुक है। जिसके लिए भाजपा के छोटे-बडे पदाधिकारियों के साथ संघ से जुड पदाधिकारियों के घर के चक्कर काट रहे है।
नेताओं की दर्जनों गाडियों भाजपा के जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष के साथ -साथ विधायकों , जनपद में रहने वाले संघ के बडे-बडे पाधिकारियों के रूख भी बदलते दिखायी दे रहे है। जिसका जिला जागता उधारण उस समय देखने को मिला। जब एक भाजपा के पदाधिकारी ने भाजपा के एक नेता से अपने साथी कि पार्टी से टिकट मांगने की बात कही तो शहर के भाजपा नेता ने कहा कि तेरे सम्बन्ध तो पार्टी के उच्चाधिकारियो से है। मेरे पास क्या रखा है , इतना ही नही उससे पार्टी में प्रवेश व चुनाव जीतने के बाद उपहार की बात कह डाली। जिसको सुनकर पार्टी के विरोध में चुनाव लडने का विचार बना लिया। जो सायं होते ही दर्जन भर लोगो को साथ लेंकर भाजपा के पदाधिकारी के दरबाजे पर रोजाना अपने नाम के नारे लगवा रहा है। जिससे भाजपा नेता काफी परेशान नजर आ रहा है। पार्टी से बगावत करने के लिए भी कई नेताओं ने मन बना लिया है। सूत्र की माने तो भाजपा उन लोगो को टिकिट देने के मूड में है जो पार्टी में नये जुडे है। अच्छी रकम देने के लिए तैयार है। लेकिन पार्टी नेताओं ने कहा कि पार्टी में नये लोगो को टिकिट मिलना काफी कठिन होगा। इन दिनों महानगर में भाजपा के दो खेमे बने हुए है। जो आपस में लडाने का कार्य कर रहे है। इन ही नही शहर में सांय होते ही अलग-अलग पार्टियों के साथ-साथ निर्दलीय चुनाव लडने वाले भी हाथ जोड कर जनता के पैर छूने में लगे हुए है।