Sunday, April 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ट्रक की टक्कर से दो बाइको के सवार गंभीर रूप से घायल

ट्रक की टक्कर से दो बाइको के सवार गंभीर रूप से घायल

घाटमपुर, कानपुर, संवाददाता। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से दो बाइको के सवार गंभीर रुप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए कानपुर भेजा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम राहमपुर मजरा जहीराबाद निवासी मनोज कुशवाहा 35 वर्ष व सुरेश कुशवाहा 32 वर्ष मंगलवार शाम घाटमपुर सब्जी मंडी से सब्जी खरीद कर कानपुर रोड में जाम लगा होने के कारण रामसारी होते हुए घर लौट रहे थे। रामसारी गांव स्थित चीनी मिल मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों वाइको में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में मनोज का पैर कट गया तथा सुरेश के सर में गंभीर चोट आई है। ग्रामीणो की सूचना के बाद भी 108 एंबुलेंस सेवा नहीं पहुंची। करीब एक घंटा इंतजार के बाद ग्रामीणों ने एक बोलेरो का इंतजाम कर दोनों घायलों को उपचार के लिए कानपुर भेज दिया। मौके पर एक घंटा पड़े तड़पते रहे घायलों के कारण ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ट्रक चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर भाग निकला।