Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पटेल जयन्ती पर एकता दौड़ का आयोजन

पटेल जयन्ती पर एकता दौड़ का आयोजन

कानपुर, जन सामना संवाददाता। लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयन्ती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, कानपुर महानगर (दक्षिण) की जिलाध्यक्ष अनीता गुप्ता की अगुवाई में भाजयुमो के संजय कश्यप के संयोजन में एकता दौड़ का आयोजन किया गया, एकता दौड़ गोविंदनगर के नंदलाल चैराहे से प्रारंभ हुई और सरदार पटेल चौक बर्रा 2 पर पटेल जी की प्रतिमा पर फूलमाला और पुष्प अर्पित करते हुये समाप्त हुई। पूरे रास्ते भर लोंगो ने सरदार पटेल अमर रहें और भारत माता की जय का घोष करते हुये दौड़ लगाई। समापन से पहले अनीता गुप्ता ने कहा भारत को वास्तविक गण राज्य बनाने में उनका अतुलनीय योगदान रहा है किन्तु कांग्रेस ने हमेशा उनके योगदान को कमतर दिखाया लेकिन नरेंद्र मोदी जी ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को देश के सामने लाने का कार्य किया। समापन पर संजय कटियार ने देश की एकता और आंतरिक सुरक्षा की शपथ दिलवाई। एकता दौड़ में प्रमुखता से पूर्व विधायक रघुन्दंन सिंह भदौरिया, डॉ0 वीना आर्या, रघुराज सरन गुप्ता, राकेश तिवारी, चिन्ता सिंह चंदेल, संजय कटियार, मनीष मिश्रा, प्रकाशवीर आर्य, अमित मल्होत्रा, सरन तिवारी, विजय लक्ष्मी कटियार, प्रमोद जायसवाल, गिरीश बाजपेयी, अनिरुद्ध पाण्डेय, राजेश श्रीवास्तव, पंकज गुप्ता, मलखान सिंह, मनोज पंत, धर्मेन्द्र पाल सिंह, मनोज राठौर, संदीप जायसवाल, सर्वेश सोनकर, आशा शुक्ला, सजंय झा आदि उपस्थित रहे।