Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पिता की प्रेरणा से उतरी हॅू, महापौर चुनाव मैदान में : नूतन राठौर

पिता की प्रेरणा से उतरी हॅू, महापौर चुनाव मैदान में : नूतन राठौर

पीने के पानी के साथ स्वच्छता होगी प्रथमिकता- नूतन राठौर
फिरोजाबादः एस. के. चित्तौड़ी। भारतीय जनता पार्टी नगर निगम की महापौर प्रत्याशी ने वार्ता के दौरान बताया कि जीत के बाद शहर के पानी की समस्या, गन्दी को गम्भीरता से लिया जायेगा। सब का साथ सबका विकास के मुद्दे पर जनता के बीच जाकर वोट मांगने का कार्य महापौर प्रत्याशी करेगी।
वार्ता के दौरान मेयर प्रत्याशी नूतन राठौर पुत्री मंगलसिह राठौर ने कहा कि पार्टी पदाधिकारियों प्रदेश कमान ने जो मेरे पिता की कर्तव्य निष्ठा को देखते हुए चुनाव जीतने के लिए मौका दिया है। जीतने के बाद मेयर बनकर जनता की सेवा करूगी। नगर निगम से पूर्व नगर पालिका फिरोजाबाद में जो घोटाले , भ्रष्टाचार हुआ था। उसको अव नही होने दिया जायेगा। जतना का प्यार , वोट मुझे नगर निगम तक पहुचाता है तो जनता के पैसे को जनता के बीच इमानदारी से विकास कार्य में लगवाने के लिए जनता के साथ खडे होकर विकास कार्य कराया जायेगा। शहर में पीने के पानी की समस्या को खत्म करना मेरी प्राथमिकता होगी, स्वच्छ भारत का मिशन मोदी जी, योगी जी ने चलाया है। उसको शहर में जनता के सहयोग से पूरा किया जायेगा। 70 वार्डो में पार्षदों के साथ विकास कार्य मिलकर भी कराये जायेगे। जनता से अपील है कि एक बार अपनी बेटी को सेवा करने का मौका देेें। इस राजनैतिक युद्ध के मैदान में पिता और उनके सहयोगियों के आदेश पर उतरी है। पूर्व में भी दिल्ली, में रहकर एनजीओं संस्था के सहयोग से जनता की सेवा करती रही है। आगे भी जनता की सेवा करती रहूगी। वार्ता के दौरान नगर विधायक मनीष असीजा, पूर्व जिलाध्यक्ष डा0 लक्ष्मी नरायण यादव, श्यामसिंह यादव, सत्यवीर गुप्ता शिवचरन भारती, महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता, निकुंज शुक्ला, सुरेन्द्र राठौर, धर्मेन्द्र शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेन्द्र बोहरे, कप्तानसिंह राजपूत, अंकित तिवारी आदि भाजपा नेता मौजूद रहे।