Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सपा का वोट दो हिस्सों में बटेगा,पैर पकड़ने से बदलेंगे समीकरण

सपा का वोट दो हिस्सों में बटेगा,पैर पकड़ने से बदलेंगे समीकरण

फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। शिकोहाबाद में नामांकन के बाद पूरा जोर भारतीय जनता पार्टी का जनसम्पर्क पर है। इसी के तहत आज भाजपा प्रत्याशी मनोरमा गुप्ता ने नगर के कई वार्डो में जाकर लोगों से जनसम्पर्क किया और केन्द्र में व प्रदेश में बैठी भाजपा सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। जनसम्पर्क के दौरान एक बात सामने उभर कर आयी है। कि कल तक नगर के सम्भ्रान्त लोग जो सपा का गुणगान करते थे वो आज भाजपा के जनसम्पर्क में नजर आये। जैसे कि सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष मुस्तकीम कुरैशी उर्फ बाबा के सैकड़ों साथी अखलाख कुरैशी, लल्ला कुरैशी, घनश्याम गुप्ता, कौशलेन्द्र, रिजवान कुरैशी इसके अलावा सपा के पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष रघुवर दयाल गुप्ता के पुत्र राजीव गुप्ता भी भाजपा के जनसम्पर्क में दिखाई दिये। जिससे ये स्पष्ट होता है कि अब शिकोहाबाद के समीकरण बदलने वाले हैं। क्योकि जब पमर्व पालिकाध्यक्ष के पुत्र जब भाजपा का समर्थन कर रहे हैं तो कही न कही पूर्व पालिकाध्यक्ष का झुकाव भी भाजपा प्रत्याशी की ओर लगता है। जहां सपा प्रत्याशी अब्दुल वाहिद की पत्नी मुमताज बेगम है तो उनके सामने एक मुसीबत है कि यदि अब्दुल वाहिद जनसम्पर्क में जाते है और हिन्दुओं के पैर पकड़ते हैं तो हिन्दू वोट थोड़ा उनकी ओर झुकाव लेगा। लेकिन वह हिन्दुओं के पैर पकड़ते हैं तो मुसलमान नाराज हो जायेगा और मुसलमानों का वोट दो हिस्सों में बट जायेगा। क्योकि उनके धर्म में पैर नही छुये जाते। अब सपा प्रत्याशी ऐसे में करे तो क्या रे।