Thursday, April 18, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कांग्रेस ने कार्यवाहक जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष नियुक्त किये

कांग्रेस ने कार्यवाहक जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष नियुक्त किये

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने जिले में कार्यवाहक जिला अध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष की नियुक्त किये गये है। जिससे जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष के निकाय चुनाव में किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा कार्यवाहक जिलाध्यक्ष की कमान प्रदेश सचिव प्रकाश निधि गर्ग व महानगर अध्यक्ष साजिद बेग को सौंपी है। वर्तमान मे निकाय चुनाव को देखते हुए जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी व महानगर अध्यक्ष गुलाम जिलानी को जिले में काफी दौड़ धूप करनी पड़ रही है। जिले की नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायतों में पार्टी के प्रत्याशी चुनाव में मैदान में है। दोनो कार्यवाहक पदाधिकारियों की नियुक्ति के बाद चारों लोग जिले में सक्रियता से पार्टी हित मे कार्य कर सकेगे। वहीं नवनियुक्त कार्यवाहक जिलाध्यक्ष प्रकाश निधि गर्ग व महानगर अध्यक्ष साजिद वेग का कार्यकर्ताओं ने स्वागत करते हुए फूल मालाओं से लाद दिया।