Saturday, May 4, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सैफई महोत्सव के संस्थापक रणवीर सिंह यादव की मनाई गई पुण्यतिथि

सैफई महोत्सव के संस्थापक रणवीर सिंह यादव की मनाई गई पुण्यतिथि

सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हवन में आहुति देकर श्रद्धांजलि दी
इटावाः सुघर सिंह। सैफई महोत्सव के संस्थापक रणवीर सिंह यादव की आज 15वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर एक हवन का आयोजन किया गया जिसमें मुलायम परिवार के तमाम सदस्यों ने हिस्सा लिया।
इस दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव, सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ टी प्रभाकर, बदायूं सांसद धर्मेंद्र यादव, दिवंगत रणवीर सिंह के बेटे मैनपुरी सांसद तेज प्रताप सिंह यादव, राजपाल सिंह यादव, अभय राम यादव मृदुला यादव ब्लॉक प्रमुख सैफई, लक्ष्मी पति वर्मा, रविन्द्र श्री वास्तव गुड्डू, वेदब्रत गुप्ता, राजवीर ठेकेदार, राजू यादव, राहुल यादव करहल, सीताराम कश्यप, चंदगीराम यादव, महावीर सिंह यादव, मुकेश गुप्ता, अमलेश यादव, ब्रजेश कठेरिया विधायक, आलोक यादव, अशोक यादव पूर्व जिलाध्यक्ष औरैया, अशोक यादव पूर्व जिलाध्यक्ष इटावा, डाॅ राममोहन, नरेंद्र यादव, गोपाल यादव जिलाध्यक्ष, योगेंद्र यादव, रामनरेश यादव, सतनाम अरोरा, ऋषि अरोरा, संतोष शाक्य, सन्तोष यादव, आशीष राजपूत, राकेश यादव, गजेंद्र यादव, विजयपाल फौजी, समेत मुलायम परिवार के तमाम छोटे बड़े नेताओं ने भाग लिया।
बता दें कि मुलायम सिंह यादव के भतीजे और तत्कालीन ब्लौक प्रमुख रणवीर सिंह यादव ने सैफई ब्लौक में छोटे से मेले की शुरुआत की थी। इसके बाद हर साल इस मेले का आयोजन होता रहा। सन 2003 में मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में सपा सरकार बनी। इसके बाद से यह सैफई मेला महोत्सव में बदल गया और भव्य तरीके से इसका आयोजन किया जाने लगा।