Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अब व्यवस्था परिवर्तन होनी चाहिए-काबीना मंत्री बघेल

अब व्यवस्था परिवर्तन होनी चाहिए-काबीना मंत्री बघेल

हाथरसः जन सामना ब्यूरो। भारतीय जनता पार्टी की नुक्कड सभा क्रांति चैक सासनी गेट पर भाजपा के पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी आशीष शर्मा के समर्थन में विशाल जनसभा आयोजित हुई। इस विशाल जनसभा में भाजपा उ.प्र. के कबीना मंत्री प्रो.एस.पी. सिंह बघेल व सदर विधायक हरीशंकर माहौर, भाजपा नगर पालिका प्रत्याशी आशीष शर्मा प्रमुख रूप से मौजूद थे। इस विशाल जनसभा में जनता ने पूर्ण रूप से आशीष शर्मा को अपना आशीर्वाद दिया।
विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए कबीना मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल ने कहा कि एक तरफ परिवारवाद, दूसरी तरफ समाजवाद खडा है। इन दोनों दलों से मैं पूरी तरह से परिचित हूं। ऊपर से लेकर नीचे तक यह पार्टी पूरी तरह भ्रष्टाचार के घेरे में खडी है। इन दोनों ने ही पूरे उ.प्र. को लूटा है। दोनों पार्टी के पास अपने घर के अलावा कोई बाहर का विश्वासपात्र व्यक्ति ही नहीं है। भाजपा सर्वसमाज की पार्टी है। इसमें सभी को अपनी बात कहने का अधिकार है। इसका सीधा साधा उदाहरण अलीगढ के मेयर सीट पर भाजपा ने अपना एक गरीब कार्यकर्ता को खडा किया है। और भी ऐसे मेयर हैं जो भाजपा के कार्यकर्ता हैं। अगर आप ने गलत व्यक्ति को चुन लिया तो आप की नगर पालिका उसकी कोठी से चलेगी। आप लोग एक प्रार्थना पत्र की शिकायत लेकर किसी भी व्यक्ति से सम्पर्क नहीं कर सकते हैं इसलिए आप अपना चयन उसी जगह करें जिससे विकास अपने हाथरस का हो सके। काबीना मंत्री प्रो. बघेल ने कहा कि अब क्रांति चैक का जनसभा से अब क्रांति होनी चाहिये और हाथरस में भी अब व्यवस्था परिवर्तन होनी चाहिये।
सदर विधायक हरीशंकर माहौर ने कहा कि जनता को अब अपनी लडाई स्वयं लडनी होगी क्योंकि इस महायुद्ध में जनता अपना फैसला स्वयं लेगी, कौन अच्छा है और कौन बुरा है जनता स्वयं जानती है। भाजपा उ.प्र. में आये 8 महीने हुए हैं। आज तक कोई भी यह कह नहीं सकता है कि हाथरस में चैथ वसूली हो रही है। बसपा-सपा शासन में तो आयेदिन व्यापारियों का शोषण किया जाता था। इसको परिवर्तन करने के लिए आप लोगों ने मुझे भी अपना आशीर्वाद प्रदान किया। आपको अब ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ अपना मोर्चा बरकरार बनाये रखना है।
भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा नेकहा कि आपका बेटा इस युद्ध में पूरी तरह से खडा है। अगर आपने मुझे आशीर्वाद दिया तो मैं आपकी सेवा के लिए पूरी तरह तैयार हूं। अगर मेरे बारे में कोई भी कुछ गलत बातें करता है तो मैं उन लोगों को बता दूं कि मैं किसी से कम नहीं हूं। मुझे इतना कमजोर न समझें। मैं कार्यकर्ता के लिए लडने के लिए तैयार हूं। अगर जरूरत पडी तो मैं अर्जुन बनकर इनका संहार करने में पीछे नहीं हटूंगा। विकास के लिए हाथरस के लिए हमेशा तैयार रहूंगा।
जनसभा में जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार, रमेशचन्द्र आर्य, मोरमुकुट गुप्ता, कृष्ण मुरारी वाष्र्णेय, रामकुमार माहेश्वरी, गौरव आर्य, मनोज अग्निहोत्री, योगा पंडित, प्रशांत शर्मा, मुकेश कौशिक, देवेन्द्र शर्मा, राकेश अनाडी, मोहन पंडित, सुनीत आर्य, मा. सत्यपाल सिंह, डा. बंगाली सिंह, मूलचन्द्र वाष्र्णेय, अशोक गोला, अशोक अग्रवाल, अमर सिंह पाण्डेय, हरीशंकर राना, ज्ञानेन्द्र पंडित, लब्बू पंडित, अनुज चैधरी, विवेक वाष्र्णेय, विवेक गुप्ता, विमल प्रधान, जितेन्द्र शर्मा, यश शर्मा, अखिलेश गुप्ता, नंदनी देवी, अशोक कुमार, रमेश राजपूत, दिनेश शर्मा, श्याम अग्रवाल, डा. राजेश सिंह, मुकुल दीक्षित, राजीव जैसवाल, सुनीत आर्य, मोहन पंडित, राजेश गुड्डू, अभिषेक रंजन आर्य आदि सैकडों लोग मौजूद थे।