Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » शहर में निकली रैलियों से घण्टों रहा जाम फसे रहे स्कूली बच्चे

शहर में निकली रैलियों से घण्टों रहा जाम फसे रहे स्कूली बच्चे

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन शहर में बसपा की रैली, वही प्रशासन की मतदाता जगरूक रैली से शहर में घण्टों विभिन्न मार्गो पर घण्टों जाम लगा रहा।
शहर में एक तो छोटी गलिया, वही सदर बाजार में लोगो द्वारा बढाया गया फड से अक्सर शहर में जाम की स्थिति बनी रहती है। जाम के कारण लोग छोटी-छोटी गलियों में गुजरते है तो वहां भी जाम लग जाता है। आज दोहपर को नगर के बीचों -बीचे गांधी पार्क पर बसपा रैली के दौरान कई घण्टों जाम लगा रहा। एक ओर तो रैली दूसरी ओर स्कूली बच्चो को घर जाने का समय दोनो ही समय एक साथ होने पर जाम का झाम लोगो को झेलना पडा।