Wednesday, April 24, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों महाराष्ट्र में फहराया परचम

उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों महाराष्ट्र में फहराया परचम

हाथरसः जन सामना ब्यूरो। वल्र्ड वूडो सोतोरियो कराटे संघ उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय जीत कुनडो प्रतियोगिता में भाग लिया जो कि 26-27 नवम्बर को सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब, लोखंडवाला, अंधेरी (वेस्ट) मुम्बई, महाराष्ट्र में सम्पन्न हुई।
उक्त प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश वल्र्ड वूडो सोतोरिओ कराटे संघ से रिषभ प्रताप सिंह (स्वर्ण पदक), अनुज कुमार (स्वर्ण पदक), अवतार धाकरे (रजत पदक), देवाशीष पाण्डेय (रजत पदक), आकाश शर्मा (काँस्य पदक), सिद्धार्थ परमार (काँस्य पदक), भारत कुमार (काँस्य पदक), लोकेश तिवारी (स्वर्ण पदक), हिमांशू (रजत पदक), शिवम शर्मा (काँस्य पदक) ने जीतकर उत्तर प्रदेश का गौरव मुम्बई, महाराष्ट्र में बढ़ाया है।
इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, कोलकाता, मध्य प्रदेश, झारखंड, गुजरात, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, छत्तीसगढ़, बिहार, केरल से लगभग 400-500 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में वल्र्ड वूडो सोतोरिओ कराटे संघ के अध्यक्ष एवं मुख्य प्रशिक्षक सिहान एम.एस.सामुराई, सिहानदाई नितिन सोलंकी, सेंसई राहुल कुमार, सेंसई विष्णु मिश्रा टीम के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने गये थे। प्रतियोगिता के आयोजक सिहान चीताह यजनेश शेट्टी ने सभी विजयी खिलाड़ियों को पदक पहनाकर उनको सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
वल्र्ड बुडो सोतोरियो के अध्यक्ष एमएस सामुराई ने सभी विजयी खिलाड़ियों को और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया जिससे कि वो और अच्छे स्तर पर जाकर अपनी प्रतिभा को दिखा सकें।