Friday, May 3, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » स्काउट गाइड रैली में प्रतियोगिताओं का आयोजन

स्काउट गाइड रैली में प्रतियोगिताओं का आयोजन

हाथरसः जन सामना ब्यूरो। आगरा रोड स्थित डी.आर.बी. इंटर कालेज में आयोजित तीन दिवसीय स्काउट गाइड जनपदीय रैली के दूसरे दिन भी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान तंबू निर्माण, सजावट, प्राथमिक चिकित्सा, कैम्प फायर की तैयारी, बिना अग्नि के भोजन पकाना आदि जानकारियां दी गईं।
डी.आर.बी. इंटर कालेज के परिसर में तहसील स्तरीय टीमों के कैंप फायर का आयोजन किया गया। इसके मुख्य अतिथि वीरेंद्र कुमार शर्मा (पूर्व प्रधानाचार्य सीताराम सिंह इंटर कालेज गडौला) थे, जिनका विनोद शर्मा ने बुके भेंट कर सम्मान किया। आयोजित कार्यक्रमों का शुभारंभ डॉ. विकास कौशिक व मीनाक्षी सिंह ने संयुक्त रूप से ध्वज फहराकर किया। इसके बाद डीओसी स्काउट रवेन्द्र कुमार शर्मा ने निर्णायक मंडल की टीम का गठन करते हुए उसमें फौरन सिंह, कमलेश बाबू गौड़, ऋषि वाष्र्णेय, पीपी सिंह, मीनाक्षी सिंह, सोनाली वाष्र्णेय को शामिल किया। निर्णायक मंडल ने 12 बिन्दुओं पर स्काउटिंग का मूल्यांकन किया। इसमें पुल तंबू निर्माण सजावट दल की एक टोली द्वारा करना, वर्दी पूरे दल द्वारा, प्राथमिक चिकित्सा, कलर मार्च पास्ट, बिना बर्तन भोजन बनाना, गेट टावर झांकी समेत अन्य बारह बिन्दुओं पर मूल्यांकन किया। कैडेट को बिन्दुवार जानकारी दी गई। इस दौरान जनपद भर से आईं टीमों ने प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया और रस्सी पर चलकर दिखाया।
इस अवसर पर मिथलेश शर्मा, सुरेशचंद्र शर्मा, वीरेन्द्र शास्त्री, डॉ. ओमवीर सिंह ने स्काउटिंग के अनुभवों को छात्र-छात्राओं को बताया। लेखा विभाग के दलजीत सिंह, संतोष कुमार प्रथम व संतोष कुमार द्वितीय ने पूर्ण कार्यभार संभाला। शाम को कैंप फायर का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। इस शिविर की दो दिवसीय आख्या डीओसी रवेंद्र कुमार शर्मा ने पेश की। इस मौके पर वीरेन्द्र शास्त्री, पी.पी.सिंह, रतन प्रकाश उपाध्याय, रामनिवास दुबे, भीकेन्द्र वाष्र्णेय, हेमेन्द्र शर्मा, प्रमेन्द यादव, शकील अहमद, कैलाशचंद्र शर्मा, अतुल कुमार वर्मा, एच. एल. वर्मा, जहांगीर हासमी आदि उपस्थित थे।