Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महिला सुरक्षा पर आयोजित हुई गोष्ठी

महिला सुरक्षा पर आयोजित हुई गोष्ठी

सलोन, रायबरेलीः राहुल यादव। उ० प्र० सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में इस समय महिला सुरक्षा के तहत गोष्ठी, सेमिनार एवम कार्यशाला का आयोजन सुरक्षा विभाग द्वारा किया जा रहा हैद्य इसी कार्यक्रम आज सलोन क्षेत्र के राजकीय हाईस्कूल सूची में पढ़ने वाली 150 छात्राओ को पुलिस चैकी सूची की टीम विजय बहादुर, राजकिशोर, सुनील कुमार द्वारा जागरूक कर उन्हें सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गयी गोष्ठी का आयोजन एवम संयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ राजेश कुमार यादव द्वारा किया किया तथा संचालन बालिका शिक्षा रिसोर्स पर्सन एस एस पाण्डेय द्वारा किया गया द्य छात्राओ को जानकारी देते हुए डॉ राजेश कुमार यादव ने कहा की आज जानकारी के अभाव में ही बहुत सी घटनाये घट रही है इस लिए आप सब स्वंय तथा अपने आसपास की लड़कियों एवं महिलाओ को जागरूक करे।एस एस पाण्डेय कहा कि प्रदेश सरकार इस समय महिलाओ एवम लड़कियों कि सुरक्षा को लेकर काफी गंभीर है और अभियान चलाकर सुरक्षा की जानकारी दी जा रही है असुरक्षित महसूस करने पर महिला सुरक्षा 1090, सुरक्षा हेतु 100 तथा 102नंबर डायल करके सुरक्षित हो सके।
इस अवसर पर किरन पल सिंह ,संदीप सिंह , मंजू देवी ,अनामिका द्रिवेदी ,अजय मौर्य, करमदास मौर्य ,अमर बहादुर ,रन बहादुर सिंह ने भी महिला सुरक्षा पर अपने अपने विचार ब्यक्त किये।इसके अलावा कामिनी यादव, श्रद्धा, निकिता ,शिवांकी आदि छात्राओ ने अपने सुरक्षा के लिए गोष्ठी को महत्वपूर्ण बताया।