Tuesday, April 23, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महापौर ने गांधी पार्क का किया औचक निरीक्षण

महापौर ने गांधी पार्क का किया औचक निरीक्षण

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। सुहाग नगरी की माहापौर नूतन राठौर ने शनिवार को गांधी पार्क का औचक निरीक्षण किया। पार्क में 12 दिसम्बर को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को देखा।
निकाय चुनाव सम्पन्न होने के बाद नगर की माहापौर नूतन राठौर अधिकारियों के साथ आज प्रात गांधी पार्क पहुंच गई। उन्होंने महिला पार्क एवं गांधी पार्क का निरीक्षण किया और खामियां पाये जाने पर सुधार के निर्देश दिए। इसी पार्क में शपथ ग्रहण समारोह होगा। भारत माता पार्क में नवनिर्वाचित महापौर नूतन पार्षदों के साथ आगामी 12 को शपथ ग्रहण करेंगी। शपथ ग्रहण समारोह में केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी आ सकती है। उन्होने केन्द्रीय मंत्री को शपथ ग्रहण में आने के लिए आमंत्रित किया है। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेगे।