Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कांग्रेसियों ने मनाया सोनिया गांधी का जन्मदिन

कांग्रेसियों ने मनाया सोनिया गांधी का जन्मदिन

फिरोजाबाद/टूंडलाः जन सामना संवाददाता । शनिवार को कांग्रेसियों ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का 71 वां जन्मदिवस मनाया।
जिला एवं शहर कार्यवाहक अध्यक्ष प्रकाशनिधि गर्ग और साजिद बेग की अध्यक्षता में पार्टी की अध्यक्षता में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को 17 वां जन्मदिवस कैम्प कार्यालय बाईपास रोड पर मिष्ठान वितरित कर मनाया गया। सोनिया गांधी के जन्म दिवस के अवसर पर प्रकाश निधि गर्ग ने कहा कि वह उस परिवार की बहू है जिसने देश की कुर्बानियों में अपना योगदान दिया है। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश के नाम कर दिया है। हम सब उनके लम्बी उम्र की कामना करते है। इस दौरान उमाकांत पचैरी, हाजी नसीर अहमद, शहर सेवादल अध्यक्ष नुरूलहुदा लाला राईन गांधी, मुर्तजा हुसैन अंसारी, सौरभ पोरवाल, सरेन्द्र नागर, जावेद उमर, वकार अहमद, इरफान, विद्याराम राजौरिया आदि मौजूद रहे। वही टूण्डला में नगर अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह सिसौदिया ने कांग्रेसियों से एकजुट होकर कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। इस मौके पर सभासद सुमन झा, बीएस गौतम, मिथलेश वर्मा, नीरज शर्मा, कन्हैया शर्मा, पुष्पा यादव, गुड्डी अब्बास, रवी कुमार, आकाश शर्मा, संजीव कुमार, जयकिशन झा, यशवर्धन रघुवंशी, अनिल कुमार उपाध्याय, अभिषेक भारद्वाज आदि मौजूद रहे।