Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

स्कूल-काॅलेजों में हो रहे है जागरूकता कार्यक्रम
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। आईवे इण्टर नेशनल स्कूल में नारी सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्र-छात्राओं को नारी सुरक्षा का पाठ पढ़ाया गया।
आईवे इण्टरनेशन स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में महिला थानाध्यक्ष एकता सिंह ने छात्र-छात्राओं को हौसला अफजाही करते हुए कहा कि बच्चे किसी असामाजिक तत्वों से डरें नहीं बल्कि डटकर मुकाबला करें। किसी भी महिला व युवती के साथ मनचलें आवाजकसी करते है तो इसकी जानकारी महिला हैल्पलाइन 1090 पर दें पुलिस मौके पर पहुंचकर उनकी सुरक्षा कर सके। उत्पीड़न की शिकार महिला थाने में आकर शिकायत दर्ज करा सकती है। उसे पूर्ण रूप से सुरक्षा मुहैया कराकर उसकी समस्या से निजात दिलाया जायेगा। श्री शिवप्रसाद पब्लिक स्कूल में नारी सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत इंस्पेक्टर ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। उन्होंने कहा कि परेशानी से भागना कायरता होती है। बहादुर वही होता है जो अपनी रक्षा करना जानता है। अपने आप को इस कदर तैयार करो कि सामने वाले की कमेंट पास करने की हिम्मत न हो। उन्होंने 1090 की जानकारी देते हुए बताया कि विपत्ति के समय में महिलाओं के लिए सबसे बडा हथियार 1090 है। इस नंबर पर शिकायत करने पर पुलिस तत्काल मदद के लिए पहुंच जाती है।