Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » 12 दिसम्बर को शहर की महापौर लेंगी शपथ

12 दिसम्बर को शहर की महापौर लेंगी शपथ

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। नगर निगम बनने के बाद 12 दिसम्बर 2017 को महापौर के साथ 70 वार्डो के पार्षद शपथ लेने जा रहे है। नयी महापौर के शपथ समारोह के लिए नगर निगम द्वारा भारत माता पार्क के साथ गाधी पार्क को सुन्दर बनाने का कार्य शुरू कर दिया है।
बताते चले कि जहां दो दिन पूर्व तक भारत माता पार्क में शहर की जनता के साथ-साथ जानवर लोटा करते थे। नगर पालिका समय में पार्क सुन्दर हरा-भरा रहने के-साथ हरी हरी घास में शहर की जनता सर्दियों में धूप का आनन्द लेती थी। लोग सुबह -सुबह पार्क में टहलने आते थे। लेकिन कुछ समय से पार्क की दुर्दशा देखने लायक थी। पार्क में लोगो के स्थान पर जानवर का बाडा बन गया था। जब नगर निगम बनने के बाद एक दिसम्बर को निकाय चुनाव की गणना पूरी होने पर नूतन राठौर का शहर की पहली महापौर जनता ने चुना सरकार द्वारा 12 दिसम्बर 2017 को शपथ समारोह की घोषण की गयी तो गुरूवार से ही गाॅधी पार्क, भारत माता पार्क में नगर निगम की टीम साफ-सफाई के साथ भारत माता की प्रतिमा को साफ करने लगी। पानी से घुलाई की जा रही है। वही पार्क में बसे जानवरों ं को निकाल कर भागाया गया।
उप नगर आयुक्त प्रमोद कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा आदेश मिला है कि 12 दिसम्बर को महापौर , पार्षदों को गांधी पार्क में शपथ दिलायी जायेगी। जिसके लिए तैयारियों पूर्ण की जा रही है। साफ-सफाई के साथ पार्को में लगे फुब्बारों को भी चलाया जायेगा। शहर की जनता का महापौर के आने के बाद एक अलग से साफ-सफाई दिखायी देगी। शपथ समारोह के लिए जिलाधिकारी के साथ आगरा के अधिकारीगण भी भाग लेेगे। सभी के लिए बैठने की व्यवस्था, पूर्ण कर दी गयी है।